फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: छठ से लौटने वालों के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार से आने वाले यहां देखें अपने शहर की लिस्ट

Thu, 11 Nov 2021 04:25 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिहार समेत पूर्वांचल से वापस लौटने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से एक दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि लोगों को अपने गणत्व्य पर पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ महापर्व की देशभर में धूम है। ऐसे में इस पूजा में शामिल होने के लिए बढ़ी संख्या में लोग अपने घर गए हुए हैं। त्योहार के बाद वापस काम पर लौटने में इन लोगों को समस्या न हो इसके लिए रेलवे ने खास व्यवस्थाएं की हैं। बिहार समेत पूर्वांचल से वापस लौटने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से एक दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि लोगों को अपने गणत्व्य पर पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


रेलवे ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
ये ट्रेने पूर्व-मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से संचालित की जाएंगी। जो कि नई दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल के लिए चलेंगी। इसमें मुजफ्फरपुर- आनंद विहार टर्मिनस, रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस और दानापुर से हावड़ा के लिए ट्रेन शामिल है। ये स्पेशल ट्रेन पूर्व से चलायी जा रही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों से अलग संचालित होंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों के परिचालन को लेकर सभी तरह की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।
 

विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
खास ट्रेनों पर एक नजर
03764 रक्सौल-सियालदह

रक्सौल-सियालदह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर को किया जाएगा। रक्सौल से यह ट्रेन 21.00 बजे प्रस्थान कर घोड़ासाहन, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर, दलसिंह सराय, बरौनी जंक्शन, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर से होते हुए सियालदह पहुंचेगी।

03358 दानापुर-हावड़ा छठ स्पेशल
दानापुर-हावड़ा छठ स्पेशल का परिचालन 12 नवंबर को किया जाएगा । दानापुर से यह ट्रेन 14.30 बजे निकलेगी और पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, झाझा स्टेशन होते हुए 13 नवंबर को 2.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

05583 बनमनखी-अमृतसर
बनमनखी-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 12 नवंबर, 16 नवंबर और 20 नवंबर को किया जाएगा। बनमनखी से यह ट्रेन 06.30 बजे शुरू होकर मुरलीगंज, दौरभ मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 17.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

03695 राजगीर-आनंद विहार टर्मिनस
राजगीर-आनंद विहार टर्मिनस का परिचालन 13 नवंबर और 16 नवंबर को राजगीर से होगा। राजगीर से यह ट्रेन 14.45 बजे चलकर बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन हगोते हुए अगले दिन 10.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

05755 कटिहार-जम्मूतवी
कटिहार-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन दिनांक 12 नवंबर को कटिहार से रात 12.15 बजे चलेगी और खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अम्बाला, सरहिंद जं, लुधियाना जं, जलंधर छावनी और पठानकोट छावनी होते हुए अगले दिन 10.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें