फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVR INOX Merger: पीवीआर और आईनॉक्स ने किया विलय का एलान, मल्टीप्लेक्स उद्योग में आएगा बड़ा बदलाव

Sun, 27 Mar 2022 06:29 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वर्तमान में पीवीआर के पास देश के 73 शहरों में 181 संपत्तियां हैं जिनमें वह 871 स्क्रीन का संचालन करती है। वहीं, आईनॉक्स के पास 72 शहरों में 160 संपत्तियों में 675 स्क्रीन हैं।
विज्ञापन
PVR - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में मल्टीप्लेक्स उद्योग की दो दिग्गज कंपनियों 'पीवीआर सिनेमाज' और 'आईनॉक्स लेजर' ने रविवार को विलय की घोषणा कर दी। इस विलय समझौते से 1500 स्क्रीन की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन बनेगी। दोनों कंपनियों ने शेयर बाजारों को भेजी गई जानकारी में कहा कि दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल ने रविवार को हुई बैठकों में पीवीआर के साथ आईनॉक्स के सभी शेयरों के विलय के लिए अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन


इस विलय समझौते के बाद संयुक्त कंपनी का नाम 'पीवीआर आईनॉक्स' लिमिटेड होगा, लेकिन दोनों कंपनियां अपने मौजूदा मल्टीप्लेक्स का संचालन पुराने नाम से ही करेंगी। विलय के बाद जो नए मल्टीप्लेक्स खुलेंगे उनका नाम 'पीवीआर आईनॉक्स' ब्रांड के साथ रखा जाएगा। इसके साथ ही समझौते के प्रभाव में आ जाने के साथ नई संयुक्त कंपनी में निदेशक मंडल के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी जाएगी।
विज्ञापन


समझौते के मुताबिक, आईनॉक्स के पीवीआर के साथ विलय के लिए शेयर अदला-बदली अनुपात 3:10 का होगा। इसका मतलब आइनॉक्स के 10 शेयरों पर पीवीआर के तीन शेयर होंगे। हालांकि, इस समझौते पर पीवीआर और आइनॉक्स के शेयरधारकों, शेयर बाजार, भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) और अन्य नियामकों की मंजूरियां ली जानी है।

समझौते के मुताबिक, संयुक्त कंपनी में पीवीआर के प्रवर्तकों की 10.62 फीसदी, जबकि आईनॉक्स के प्रवर्तकों की 16.66 फीसदी हिस्सेदारी होगी। विलय के प्रभावी हो जाने के साथ संयुक्त कंपनी में निदेशक मंडल के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 10 की जाएगी। इसके अलावा दोनों कंपनियों के प्रवर्तक परिवार के दो-दो सदस्यों को निदेशक मंडल में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन


विलय के बाद बनने वाली कंपनी में पीवीआर के अजय बिजली को प्रबंध निदेशक और संजीव कुमार को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया जाएगा। पीवीआर के पास मौजूदा वक्त में देश के 73 शहरों में 181 संपत्तियां हैं, जिसमे वह 871 स्क्रीन का संचालन करती है। वहीं, आईनॉक्स के पास 72 शहरों में अपनी 160 संपत्तियों में 675 स्क्रीन हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें