फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्री: तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए पुरी ने किया विदेशी और निजी निवेश का आह्वान

Sat, 31 Jul 2021 04:32 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

हरदीप सिंह पुरी ने देश में विदेशी और निजी निवेश का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का तेजी से विकास वाला ऊर्जा बाजार है। 
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को देश में तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने के मद्देनजर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विदेशी और निजी निवेश का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने वादा किया कि उद्योग को किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए खुली नीति और हर प्रकार का समर्थन किया जाएगा।

विज्ञापन


तेजी से विकास वाला ऊर्जा बाजार है भारत
निवेशकों की बैठक में पुरी ने कहा कि भारत दुनिया का तेजी से विकास वाला ऊर्जा बाजार है। परिवेश को बेहतर बनाने के लिए सुधारों और सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार कदम उठाने के लिए तैयार है। 

तीव्र वृद्धि के लिए तैयार है भारतीय अर्थव्यवस्था 
आगे पुरी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तीव्र वृद्धि के लिए तैयार है। आने वाले समय में ऊर्जा की मांग में भी वृद्धि होगी। ऐसे में इसे पूरा करने के लिए देश में खोज और उत्पादन को बढ़ाना है।
विज्ञापन


ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए भारत बेहतर स्थान
इसलिए केंद्रीय मंत्री ने यह चाहते हैं कि ना सिर्फ विदेशी, बल्कि निजी कंपनियां भी देश के तेल एवं गैस खोज के साथ उत्पादन में शामिल हों। ऊर्जा क्षेत्र में अच्छे निवेश के लिए भारत बेहतर स्थान है। उल्लेखनीय है कि देश में प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत वैश्विक औसत का एक तिहाई है। आय और शहरीकरण बढ़ने पर इसमें वृद्धि होगी।

पेट्रोल-डीजल पर कही थी ये बात
मालूम हो कि हाल ही में उन्होंने कहा था कि सरकार ने पिछले एक वर्ष में देश में पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय करों में कोई वृद्धि नहीं की है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में उच्च अंतरराष्ट्रीय उत्पाद मूल्यों और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा वसूले गए वैट में वृद्धि की वजह से तेजी आई है। आगे उन्होंने बताया कि सरकार कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में अस्थिरता से संबंधित मुद्दे उठा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें