फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग: चालू वित्त वर्ष में 26 जुलाई तक 21 लाख से ज्यादा करदाताओं को जारी किया गया 43991 करोड़ का रिफंड

Sat, 31 Jul 2021 01:48 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चालू वित्त वर्ष में आयकर विभाग ने करदाताओं को 43,991 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। 
विज्ञापन
टैक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने एक अप्रैल 2021 से 26 जुलाई 2021 तक 21.03 लाख से ज्यादा करदाताओं को 43,991 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। 19,89,912 मामलों में 13,341 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर रिफंड जारी किया। वहीं 1,12,567 मामलों में 30,651 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट कर रिफंड जारी किया गया है।

विज्ञापन


संकट के समय में तेज है रिफंड वापसी की प्रक्रिया
कोरोना वायरस महामारी के समय करदाताओं के लिए ये बहुत राहत की बात है। मालूम हो कि आयकर विभाग ने कहा था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना की घोषणा किए जाने के बाद से रिफंड वापसी की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।

करदाता अपने आयकर रिफंड की मौजूदा स्थिति जानने के लिए आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल अथवा एनएसडीएल की वेबसाइट पर जा सकते हैं। हालांकि, रिफंड के लिए आपका खाता पैन से जुड़ा होना जरूरी है। आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि एक मार्च 2019 से केवल ई-रिफंड ही जारी किया जाएगा। यह केवल उसी बैंक खाते में जमा होगा जो पैन कार्ड से लिंक है और जिसका विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर पूर्व सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन


सात जून को हो हुई थी नए आयकर पोर्टल की शुरुआत 
मालूम हो कि गत सात जून को काफी जोरशोर से नए आयकर पोर्टल www.incometax.gov.in की शुरुआत की गई थी। शुरुआत से ही पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इसी के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 22 जून को इंफोसिस के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इंफोसिस ने ही इस नई वेबसाइट को तैयार किया है। इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा था कि, 'हम नए पोर्टल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम बहुत तेजी से काम कर रहे हैं। बड़ी संख्या में आईटीआर भी दाखिल किए गए हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें