फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले- सब्सिडी क्लेम की बकाया राशि चाहिए तो जरूरी डेटा उपलब्ध कराएं राज्य  

Tue, 05 Jul 2022 02:22 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस दौरान उपभोक्ता मामलों और खाद्य सुरक्षा मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अगर राज्य जरूरी डेटा उपलब्ध करा देते हैं तो हम हर राज्य का साल 2019-20 तक का बकाया अगस्त 15 तक क्लियर कर देंगे। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : twitter/PiyushGoyal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा और पोषण विषय पर आयोजित एक सेमिनार में बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि केवल उन मामलों में राज्यों की सब्सिडी रूकी हुई है जिनमें राज्यों की ओर से पर्याप्त डेटा नहीं दिए गये हैं या ऑडिट के मापदंडों को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान उपभोक्ता मामलों और खाद्य सुरक्षा मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अगर राज्य जरूरी डेटा उपलब्ध करा देते हैं तो हम हर राज्य का साल 2019-20 तक का बकाया अगस्त 15 तक क्लियर कर देंगे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि केन्द्र उसके बाद किसी भी तरह के दावों को स्वीकार नहीं करेगा। 

खाद्य और पोषण सुरक्षा पर आयोजित एक राष्ट्रीय कांफ्रेंस में बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह भी कहा है कि भविष्य में राज्यों को अपना बिल ऑनलाइन सबमिट करना पड़ेगा। अप्रैल 2020 के बाद के बिल राज्यों को ऑनलाइन ही सबमिट करने पड़ेंगे। इससे राज्यों और केन्द्र की कार्यक्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें