फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल एस्टेट: जनवरी से जून के बीच पीई निवेश तीन गुना होकर 14300 करोड़ रुपये पर

Mon, 12 Jul 2021 07:23 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली

सार

रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (पीई) निवेश चालू कैलेंडर साल की पहली छमाही में सालाना आधार पर तीन गुना से अधिक होकर 2.7 अरब डॉलर या 14,300 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपत्ति सलाहकार साविल्स इंडिया ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य रूप से वाणिज्यिक संपत्तियों की मांग बढ़ने की वजह से रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश बढ़ा है। साविल्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी-जून, 2021 के दौरान पीई निवेश 272.9 करोड़ डॉलर रहा, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 87 करोड़ डॉलर रहा था।

विज्ञापन


बीते पूरे साल 2020 में पीई निवेश 6.6 अरब डॉलर रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि निजी इक्विटी निवेश के प्रवाह से पता चलता है कि महामारी की वजह से आई सुस्ती के बावजूद निवेशकों का भरोसा कायम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 की दूसरी तिमाही में पीई निवेश 86.5 करोड़ डॉलर या 63 अरब रुपये रहा। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर यह 54 फीसदी की गिरावट है।

रिपोर्ट के अनुसार, महामारी की वजह से घर से काम यानी रिमोट कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। इसके बावजूद 2021 की दूसरी तिमाही में कुल पीई निवेश में से 40 प्रतिशत वाणिज्यिक कार्यालय संपत्ति क्षेत्र में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें