फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol-Diesel Price in Pakistan: ईद-उल-अजहा से पहले पाकिस्तान सरकार का तोहफा, पेट्रोल-डीजल के दाम में की कटौती

Sat, 15 Jun 2024 03:35 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Petrol-Diesel Price in Pakistan: भीषण महंगाई की मार झेल रही पाकिस्तानी जनता को शहबाज शरीफ वाली सरकार ने बड़ी राहत दी है। पाक सरकार ने ईद-उल-अजहा पर्व से पहले पेट्रोल 10.20 रुपये और हाई-स्पीड डीजल  2.33 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। पेट्रोल-डीजल के दाम शनिवार से ही लागू होंगी। 
विज्ञापन
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान में शहबाज सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। दरअसल ईद-उल-अजहा से पहले ही सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटा दिए हैं। जिससे आम जनता त्योहार से पहले जरूर थोड़ी राहत की सांस लेगी। पाकिस्तानी वित्तीय विभाग की तरफ से हर 15 दिन में ईंधन की कीमतों की समीक्षा की जाती है। इस कड़ी में वित्त विभाग ने ईंधनों में नए मूल्य कटौती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की और कहा कि नई कीमतें अगले पखवाड़े के लिए लागू होंगी।
विज्ञापन


शनिवार से ही लागू होंगी नई कीमतें
पड़ोसी देश में नई कीमतें शनिवार से ही लागू हो जाएंगी। जिसके अनुसार कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत 258.16 रुपए प्रति लीटर होगी, वहीं हाई स्पीड डीजल की नई कीमत 267.16 रुपए होगी। वित्त विभाग की तरफ से जारी किए अधिसूचना के मुताबिक तेल और गैस विनियामक प्राधिकरण (ओजीआरए) ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर उपभोक्ता कीमतें तय की हैं। वहीं पाकिस्तानी सरकार के पेट्रोलियम की कीमतों में कटौती के कदम से दोहरे अंकों की महंगाई की मार झेल रही पाकिस्तानी जनता को फायदा होगा।

20 फीसदी से ज्यादा महंगाई की मार झेल रहा पाकिस्तान
फिलहाल नकदी की कमी से जूझ रहा पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के बेलआउट कार्यक्रम के तहत सुधारों पर भी काम कर रहा है। बता दें कि मई 2022 से ही पाकिस्तान 20 फीसदी से ज्यादा महंगाई की मार झेल रहा हैं। हालांकि, सालाना महंगाई दर अप्रैल में चौथे महीने धीमी होकर 17.3 फीसदी पर पहुंची थी। वहीं आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ये लगभग दो सालों में सबसे निचला स्तर है और मई 2023 में दर्ज किए गए रिकॉर्ड 38 फीसदी से काफी कम भी है। इससे पहले पाकिस्तानी सरकार ने 31 मई को पेट्रोल के दामों 4.74 रुपये और हाई स्पीड डीजल के दामों में 3.86 रुपये की कटौती की थी। वैश्विक स्तर पर तेल के दामों कमी देखे जाने के बाद ये लगातार तीसरी बार है, जब पिछले डेढ़ महीने ईंधन के दामों में कटौती की गई है।
विज्ञापन


बिजली के दामों मे भी की गई है कटौती
वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उद्योगों के लिए बिजली दरों में कमी की घोषणा की, जिसमें देश में बिजली दरों में 10.69 रुपये प्रति यूनिट की कटौती हुई। दरअसल राष्ट्रीय विद्युत शक्ति विनियामक प्राधिकरण (एनईपीआरओ) की सिफारिश पर की गई इस कटौती का उद्देश्य निर्यात और औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा देना है। इस कड़ी में औद्योगिक और निर्यात क्षेत्रों के लिए बिजली की नई कीमत अब प्रति यूनिट 34.99 रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें