आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में कोयला का उत्पादन 11.5 फीसदी बढ़ा, जबकि खाद का 7.3 फीसदी बढ़ा। स्टील का उत्पादन 9.2 फीसदी और इलेक्ट्रिसिटी का उत्पादन 10 फीसदी बढ़ा।
देश के आठ प्रमुख क्षेत्रों का उत्पादन दिसंबर, 2022 में बढ़कर 7.4 फीसदी पर पहुंच गया है। यह तीन महीने का उच्च स्तर है। एक साल पहले समान माह में यह 4.1 फीसदी था। नवंबर में यह 5.7 फीसदी था। मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि कोयला, खाद, स्टील और इलेक्ट्रिसिटी ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आंकड़ों में कहा गया है कि अप्रैल से दिसंबर के बीच इन आठ प्रमुख इन्फ्रा क्षेत्रों की विकास दर 8 फीसदी पर रही है जो एक साल पहले इसी अवधि में 12.6 फीसदी रही थी। आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में कोयला का उत्पादन 11.5 फीसदी बढ़ा, जबकि खाद का 7.3 फीसदी बढ़ा। स्टील का उत्पादन 9.2 फीसदी और इलेक्ट्रिसिटी का उत्पादन 10 फीसदी बढ़ा। औद्योगिक उत्पादन के इंडेक्स (आईआईपी) में कोयला का वजन 40.27 फीसदी है।