फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: जनवरी महीने में 1.56 लाख करोड़ रुपये जीएसटी वसूला गया, अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन

Tue, 31 Jan 2023 10:45 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

GST Collection in January 2023: सीजीएसटी के रूप में 28,963 करोड़ रुपये, एसजीएसटी के रूप में 36,730 करोड़ रुपये और आईजीएसटी के रूप में 79,599 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया गया। आईजीएसटी की राशि में 37,118 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर लगने वाले कर के रूप में वसूला गया।
विज्ञापन
अक्टूबर में कुल जीएसटी संग्रह 1,30,127 करोड़ रुपये रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को जनवरी महीने के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी किए। 31 जनवरी के शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 1,55,922 करोड़ रुपये जीएसटी का संग्रह हुआ है। इसमें सीजीएसटी के रूप में 28,963 करोड़ रुपये, एसजीएसटी के रूप में 36,730 करोड़ रुपये और आईजीएसटी के रूप में 79,599 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया गया। आईजीएसटी की राशि में 37,118 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर लगने वाले कर के रूप में वसूला गया।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 10630 करोड़ सेस के रूप में वसूले गए। इनमें वस्तुओं के आयात पर अधिभार के रूप में 768 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार बीते एक वर्ष में यह जीएसटी कलेक्शन की दूसरी सबसे बड़ी राशि है। इससे पहले अप्रैल 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह किया गया था। 

विज्ञापन


जनवरी 2023 तक चालू वित्त वर्ष में राजस्व पिछले वर्ष की समान अवधि के जीएसटी राजस्व से 24 प्रतिशत अधिक है। यह तीसरी बार है कि चालू वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह ने 1.50 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। जनवरी 2023 में जीएसटी संग्रह अप्रैल 2022 में दर्ज किए गए 1.68 लाख करोड़ रुपये के सकल राजस्व के बाद दूसरा सबसे अधिक संग्रह है।
विज्ञापन


अक्तूबर-दिसंबर 2022 तिमाही में महीने के अंत तक कुल 2.42 करोड़ जीएसटी रिटर्न दाखिल किए गए, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह संख्या 2.19 करोड़ थी। मंत्रालय ने कहा कि यह अनुपालन में सुधार के लिए वर्ष के दौरान शुरू किए गए विभिन्न नीतिगत परिवर्तनों के कारण हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें