फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद: देश में 2030 तक 50 करोड़ होगी ऑनलाइन खरीदारों की संख्या

Wed, 08 Sep 2021 01:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • इंटरनेट यूजर्स की संख्या में तेजी से चार-पांच साल में तीन गुना बढ़ेगी ऑनलाइन खरीदारी
  • ऑनलाइन खुदरा बाजार के चार से पांच साल में तीन गुना बढ़ने की उम्मीद है
विज्ञापन
Online shopping - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लगातार बढ़ रहे इंटरनेट यूजर्स की वजह से कुछ वर्षों में ऑनलाइन खरीदारी में कई गुना बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे ऑनलाइन खरीदारों की संख्या में भी तेजी से इजाफा होगा।

विज्ञापन


एमएमए इंडिया एवं मीडिया एजेंसी ग्रुपएम की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2025 तक इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़कर 90 करोड़ पहुंचने की उम्मीद है। यह वर्तमान यूजर्स की संख्या से 62.2 करोड़ ज्यादा होगी। इंटरनेट यूजर्स की बढ़ती संख्या की वजह से देश में 2030 तक ऑनलाइन खरीदारों की संख्या बढ़कर 50 करोड़ पहुंच जाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि किफायती इंटरनेट की वजह से उपभोक्ता तेजी से डिजिटल को अपना रहे हैं। इससे ऑनलाइन खुदरा बाजार के चार से पांच साल में तीन गुना बढ़ने की उम्मीद है। 50-60 अरब डॉलर के ऑनलाइन खुदरा बाजार में उत्पादों की हिस्सेदारी 60 फीसदी है, जबकि शेष योगदान सेवाओं का है।
विज्ञापन


इसके अलावा, ट्रैवेल, परिवहन एवं पर्यटन, कंज्यूमर अप्लायंसेस और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार का योगदान 50-60 फीसदी है। इन श्रेणियों में ई-कॉमर्स कंपनियों की पहुंच सबसे ज्यादा है। किराना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रहन-सहन जैसी श्रेणियों की हिस्सेदारी कुल ऑनलाइन खुदरा कारोबार में महज 9-13 अरब डॉलर है।

ग्रुपएम दक्षिण एशिया के अध्यक्ष (विकास एवं परिवर्तन) तुषार व्यास ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ऑनलाइन खुदरा कारोबार इलेक्ट्रॉनिक्स से ग्रॉसरी की ओर शिफ्ट हो रहा है। पिछले 12 महीनों में 73 फीसदी ग्राहकों ने ऑनलाइन उत्पाद खरीदे हैं।
विज्ञापन


इसकी प्रमुख वजह उत्पादों की गुणवत्ता, जानकारी, वापसी और वारंटी है। ग्राहकों ने खरीदारी के दौरान सबसे ज्यादा 63 फीसदी उत्पादों की गुणवत्ता जोर दिया।

इसमें आगे कहा गया है कि 62 फीसदी शहरी ग्राहक ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदारी से पहले उत्पादों के बारे में ऑनलाइन जानकारी जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें