फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm TPAP: एनपीसीआई ने पेटीएम की सेवाओं पर लिया बड़ा फैसला, बयान जारी कर दिया यह अपडेट

Thu, 14 Mar 2024 07:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Paytm TPAP: एनपीसीआई ने बताया है कि चार बैंक जिनमें एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यस बैंक शामिल हैं, ओसीएल के लिए पीएसपी (Payment System Provider) बैंक के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
paytm - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने गुरुवार को वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) को मल्टी-बैंक मॉडल के तहत थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (टीपीएपी) के रूप में यूपीआई सेवाओं में भाग लेने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


एनपीसीआई के अनुसार चार बैंक जिनमें एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यस बैंक शामिल हैं, ओसीएल के लिए पीएसपी (Payment System Provider) बैंक के रूप में कार्य करेंगे। एनपीसीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार यस बैंक ओसीएल (पेटीएम) के लिए मौजूदा और नए यूपीआई व्यापारियों के अधिग्रहण बैंक के रूप में भी कार्य करेगा।

"@Paytm" हैंडल को यस बैंक पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। यह मौजूदा उपयोगकर्ताओं और व्यापारियों को निर्बाध तरीके से यूपीआई लेनदेन और ऑटोपे मैंडेट से जुड़ी सेवाएं जारी रखने में सक्षम बनाएगा। एनपीसीआई की ओर से ओसीएल को सलाह दी गई है कि जहां भी आवश्यक हो, सभी मौजूदा हैंडल और मैंडेट को जल्द से जल्द नए पीएसपी बैंकों में स्थानांतरित किया जाए।

पेटीएम ने शेयर बाजार को दी यह जानकारी

एनपीसीआई के फैसले के बाद पेटीएम (ओसीएल) ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पेटीएम ने शेयर बाजार को भेजी फाइलिंग में कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने आज कंपनी को मल्टी-बैंक मॉडल के तहत थर्ड पार्टी एप्लिकलेशन प्रोवाइडर (टीपीएपी) के रूप में यूपीआई में भाग लेने की मंजूरी दे दी है। कंपनी बीएसई और एनएसई को यह जानकारी सेबी रेगलुलेशन 2015 के नियम 30 के तहत दी है।

विज्ञापन


20 फीसदी छंटनी कर सकती है कंपनी
पेटीएम 20 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक परिचालन सहित तमाम विभागों से ज्यादा लोगों को निकाल सकता है। इसमें ऐसे कर्मचारियों पर गाज गिरेगी, जिनका प्रदर्शन कमजोर रहा है। इस योजना से कंपनी के कर्मचारियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन


एनपीसीआई की ओर से जारी बयान यहां पढ़ें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें