फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambani Vs Adani: अदाणी को पछाड़ अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर, शेयरों में उछाल से इतनी बढ़ी संपत्ति

Thu, 02 Jun 2022 04:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mukesh Ambani Became Asia's Richest Person: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को खबर लिखे जाने तक बीते 24 घंटे में 9.86 करोड़ डॉलर का फायदा हुआ। इसके चलते अंबानी की नेट वर्थ बढ़कर 96.1 अरब डॉलर हो गई और वह नौंवें स्थान पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रिलायंस के शेयरों में गुरुवार को आई तेजी की दम पर मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। जबकि, बीते कुछ दिनों से लगातार नुकसान उठा रहे गौतम अदाणी खिसककर दसवें पायदान पर आ गए हैं। 

विज्ञापन


मुकेश अंबानी की संपत्ति इतनी बढ़ी
बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को खबर लिखे जाने तक बीते 24 घंटे में 9.86 करोड़ डॉलर का फायदा हुआ। इसके चलते अंबानी की नेट वर्थ बढ़कर 96.1 अरब डॉलर हो गई और वह नौंवें स्थान पर पहुंच गए। जबकि इसके विपरीत गौतम अदाणी को फिर से घाटा हुआ है और उनकी नेट वर्थ 2.42 अरब डॉलर कम होकर 95.7 अरब डॉलर पर आ गई है। 

एलन मस्क पहले पायदान पर काबिज 
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 4.22 अरब डॉलर की गिरावट के बाद भी 219 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ दुनिया के रईसों की सूची में पहले पायदान पर बने हुए हैं। इस साल मस्क की संपत्ति में 51 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है। दूसरे अमीरों की बात करें तो अमेजन के जेफ बेजोस 146 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर, जबकि बर्नार्ड अर्नाल्ट 135 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे नंबर पर बिल गेट्स 122 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जबकि वॉरेन बफे 113 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें