फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GDP: मूडीज ने भारत के लिए 2024 की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2% किया, फिच ने रेटिंग स्थिर रखी

Thu, 29 Aug 2024 07:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

GDP: मूडीज रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि यदि भारत में निजी उपभोग में अधिक इजाफा होता है तो वृद्धि दर अधिक हो सकती है। एजेंसी ने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2024-25 के अपने अगस्त अपडेट में कहा है कि एक व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण से, भारतीय अर्थव्यवस्था ठोस विकास और नरम मुद्रास्फीति के मिश्रण के साथ एक अच्छी स्थिति में है।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूडीज रेटिंग्स ने गुरुवार को मजबूत व्यापक-आधारित विकास पर 2024 और 2025 कैलेंडर वर्ष के लिए भारत के जीडीपी विकास पूर्वानुमान को क्रमशः 7.2 प्रतिशत और 6.6 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि यदि निजी उपभोग में अधिक इजाफा होता है तो विकास अधिक हो सकता है। मूडीज रेटिंग्स ने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2024-25 के अपने अगस्त अपडेट में कहा, "एक व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण से, भारतीय अर्थव्यवस्था ठोस विकास और नरम मुद्रास्फीति के मिश्रण के साथ एक अच्छी स्थिति में है।"

विज्ञापन


एजेंसी के अनुमानों के अनुसार, भारत की जीडीपी वृद्धि 2024 में 7.2 प्रतिशत होगी, जो पहले 6.8 प्रतिशत थी मूडीज ने कहा, "हमने 2024 और 2025 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपने वास्तविक जीडीपी विकास अनुमानों को बढ़ा दिया है... इन पूर्वानुमान परिवर्तनों में मजबूत व्यापक-आधारित विकास को शामिल किया गया है।" 

सख्त मौद्रिक नीति के जारी रहने और राजकोषीय समेकन पर प्रगति के बावजूद 2024 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में साल-दर-साल 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मूडीज ने कहा कि मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश के बीच कृषि उत्पादन की संभावनाओं में सुधार के कारण ग्रामीण मांग में सुधार के संकेत पहले से ही उभर रहे हैं। मूडीज के अनुसार गैर-वित्तीय कॉरपोरेट और बैंक बैलेंस शीट महामारी से पहले की तुलना में काफी स्वस्थ हैं, और फर्म पूंजी जुटाने के लिए इक्विटी और बॉन्ड बाजारों का तेजी से उपयोग कर रही हैं। 
विज्ञापन


मूडीज ने कहा कि आरबीआई के एक हालिया पेपर में भी चालू वित्त वर्ष में निजी पूंजीगत व्यय में 54 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। एजेसी के अनुसार बढ़ते क्षमता उपयोग, उत्साहित कारोबारी भावना और बुनियादी ढांचे के खर्च पर सरकार के निरंतर जोर के बीच पूंजीगत व्यय चक्र को गति प्राप्त करना जारी रखना चाहिए। 

मूडीज के अनुसार अर्थव्यवस्था का तेजी से और व्यापक डिजिटलीकरण विकास की गतिशीलता का समर्थन कर रहा है। डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (पहचान, भुगतान और डेटा प्रबंधन समाधानों का एक त्रिकोण), बढ़ती दूरसंचार और इंटरनेट पहुंच और सस्ते डेटा निर्माण बढ़ाने के लिए सरकार के निवेश से प्रेरित है। 

मूडीज ने कहा कि भारत की बाहरी स्थिति भी हाल के वर्षों में अपने चालू खाता घाटे में उल्लेखनीय कमी के बीच मजबूत हुई है। इसके अतिरिक्त, पिछले एक दशक में जमा किए गए पर्याप्त भंडार भी आरबीआई को पिछले संकटों के दौरान रुपये की अस्थिरता को कम करने के लिए विदेशी मुद्रा बाजारों में हस्तक्षेप करने की अधिक क्षमता देते हैं।

मूडीज रेटिंग्स ने कहा, "मध्यम और लंबी अवधि में भारत की विकास संभावनाएं इस बात पर निर्भर करती हैं कि देश अपने श्रम के पर्याप्त पूल का कितनी अच्छी तरह से उपयोग कर सकता है। फिर भी, मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर अर्थव्यवस्था के लिए 6-7 प्रतिशत की वृद्धि संभव होनी चाहिए।" 

भारत की आबादी की औसत आयु 28 वर्ष है और लगभग दो-तिहाई लोग कामकाजी उम्र के हैं। हालांकि रोजगार सृजन और कौशल विकास सरकार की प्राथमिकताएं हैं, लेकिन भारत किस हद तक जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाता है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि ये नीतियां सफल होती हैं या नहीं होती हैं और अगर सफल होती हैं तो कितनी सफल होती हैं।

फिच ने स्थिर दृष्टिकोण के साथ भारत की रेटिंग 'बीबीबी-' पर बरकरार रखी 
वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने गुरुवार को स्थिर दृष्टिकोण के साथ भारत की सॉवरेन रेटिंग 'बीबीबी-' पर बरकरार रखी। भारत की रेटिंग अगस्त 2006 के बाद से सबसे कम निवेश ग्रेड 'बीबीबी-' पर अपरिवर्तित बनी हुई है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा, "फिच रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालिक विदेशी मुद्रा जारीकर्ता डिफ़ॉल्ट रेटिंग (आईडीआर) को स्थिर दृष्टिकोण के साथ 'बीबीबी-' पर बरकरार रखा है।" 

भारत की रेटिंग को इसके मजबूत मध्यम अवधि के विकास दृष्टिकोण के आधार पर तय किया गया है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत के सकल घरेलू उत्पाद के हिस्से के साथ-साथ इसकी ठोस बाहरी वित्त स्थिति सहित इसके क्रेडिट प्रोफाइल के संरचनात्मक पहलुओं में सुधार को आगे बढ़ाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें