फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maldives: मालदीव जिन मुद्दों पर अड़ा था उनसे पीछे हटा तो भारत से मिली मदद, रूपे व यूपीआई से जुड़े हुए एलान

Mon, 07 Oct 2024 04:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maldives: पीएम मोदी और मुइज्जू ने आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। वार्ता के बाद भारत ने आज नकदी की कमी से जूझ रहे मालदीव को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ट्रेजरी बिल रोल ओवर प्रदान किया, इसके अलावा दोनों पक्षों ने 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर और 3,000 करोड़ रुपये के मुद्रा विनिमय समझौते पर हस्ताक्षर किए। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और मालदीव के रिश्ते बीते समय में तनाव के दौर से गुजरे हैं। दोनों देशों के बीच इस दौरान कई मुद्दों पर असहमति रही। हालांकि, द्वीपीय राष्ट्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का वर्तमान भारतीय दौरा दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार की दिशा में अहम साबित हुआ। जिन मुद्दों पर भारत और मालदीव के बीच खींचतान जारी थी, जब उनमें से कई मुद्दों पर मालदीव ने अपने कदम पीछे खींचे तो भारत ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया। मालदीव के राष्ट्रपति सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौते और 30 अरब रुपये (360 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की सहायता प्रदान करने के भारत सरकार के फैसले के लिए धन्यवाद दिया। 

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की सहायता दी

मुइज्जू ने कहा, "मैं 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौते के अलावा 30 अरब रुपये की सहायता प्रदान करने के भारत सरकार के फैसले के लिए आभारी हूं, यह मदद हमारे सामने मौजूद विदेशी मुद्रा से जुड़े मुद्दों को हल करने में सहायक होगा।" पीएम मोदी और मुइज्जू ने आज राष्ट्रीय राजधानी के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। वार्ता के बाद भारत ने आज नकदी की कमी से जूझ रहे मालदीव को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ट्रेजरी बिल रोल ओवर प्रदान किया, इसके अलावा दोनों पक्षों ने 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर और 3,000 करोड़ रुपये के मुद्रा विनिमय समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

दोनों देशों के बीच 3000 करोड़ रुपये के मुद्रा स्वैप समझौते पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री मोदी ने "विकास साझेदारी" को नई दिल्ली-मालदीव संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि भारत ने हमेशा मालदीव के लोगों की प्राथमिकताओं को पहले रखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "विकास के लिए साझेदारी हमारे (भारत-मालदीव) संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमने हमेशा मालदीव के लोगों की प्राथमिकताओं को पहला स्थान दिया है। इस साल, एसबीआई ने मालदीव के ट्रेजरी बेंच के 100 मिलियन डॉलर का रोलओवर किया। मालदीव की जरूरतों के अनुसार, 400 मिलियन डॉलर और 3000 करोड़ रुपये के मुद्रा स्वैप समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए..." 

विज्ञापन


सितंबर में, भारत ने घोषणा की थी कि भारतीय स्टेट बैंक 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के मालदीव सरकार के बॉन्ड में सब्सक्रिपशन लेगा। इससे पहले मई 2024 में, एसबीआई ने इसी तरह मालदीव सरकार के अनुरोध पर, उसी तंत्र के तहत 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के टी-बिल को सब्सक्राइब किया था।

मालदीव में रूपे कार्ड से भुगतान शुरू

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आज मालदीव में लॉन्च किए गए रूपे कार्ड भुगतान के पहले लेनदेन को देखा। दोनों नेताओं ने द्वीप राष्ट्र में हनीमाधू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाले समय में भारत और मालदीव यूपीआई के माध्यम से जुड़ेंगे।पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली में हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ एक संयुक्त प्रेस बयान में कहा, "कुछ दिन पहले, मालदीव में रूपे कार्ड लॉन्च किया गया था। आने वाले समय में, भारत और मालदीव यूपीआई के माध्यम से जुड़ेंगे।"

भारत की पड़ोस नीति में मालदीव का महत्वपूर्ण स्थान: पीएम मोदी  

पीएम मोदी उन्होंने आगे कहा कि भारत की पड़ोस नीति और सागर विजन में मालदीव का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत मालदीव का निकटतम पड़ोसी और घनिष्ठ मित्र है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "सबसे पहले मैं राष्ट्रपति मुइज्जू और उनके प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत करता हूं। भारत और मालदीव के संबंध सदियों पुराने हैं। भारत मालदीव का निकटतम पड़ोसी और घनिष्ठ मित्र है। मालदीव हमारी पड़ोस नीति और सागर विजन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।" रविवार को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे मुइज्जू का आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।

जून के बाद यह राष्ट्रपति मुइज्जू की दूसरी भारत यात्रा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर मालदीव के राष्ट्रपति और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद का स्वागत किया। मुइज्जू ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। जयशंकर ने राष्ट्रपति का भारत में राजकीय यात्रा पर स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस साल जून की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद मुइज्जू की यह दूसरी भारत यात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें