फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI: माधबी बुच की सफाई के बाद कांग्रेस का नया आरोप, कहा- सेबी प्रमुख ने लिस्टेड कंपनियों में की ट्रेडिंग

Sat, 14 Sep 2024 03:58 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

कांग्रेस पार्टी की तरफ से सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर आरोप लगाए जाने का सिलसिला जारी है। बता दें कि माधबी बुच की सफाई के बाद फिर से कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सेबी प्रमुख ने लिस्टेड कंपनियों में ट्रेडिंग की है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेबी की अध्यक्ष माधबी बुच पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने शनिवार को नए आरोप लगाए हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि सेबी प्रमुख ने पद पर रहते हुए लिस्टेड कंपनियों में ट्रेडिंग की जो कि गलत है। इसके अलावा उन्होंने चाइनीज फंड्स में भी निवेश किया है। खासकर उस वक्त जब भारत चीन के साथ भू-राजनीतिक तनाव का सामना कर रहा है।
विज्ञापन


जयराम रमेश ने सेबी अध्यक्ष पर साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने माधबी बुच के खिलाफ नए आरोपों की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि उन्होंने पूर्णकालिक सदस्य के रूप में और बाद में सेबी अध्यक्ष के रूप में 36.9 करोड़ रुपये की लिस्टेड कंपनियों में ट्रेडिंग की है। कांग्रेस का ये हमला सेबी अध्यक्ष के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें माधबी बुच ने कहा था कि उन्होंने सभी जरूरी खुलासे कर दिए हैं और महिंद्रा समूह जैसी कंपनियों के साथ काम करने में दिशा-निर्देशों का पालन किया है, जिन्होंने उनके पति को नौकरी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अनियमितता के आरोपों को झूठा, दुर्भावनापूर्ण बताकर खारिज कर दिया था।

बुच दंपति ने जारी किया था साझा बयान
माधबी बुच और उनके पति धवल बुच ने एक संयुक्त बयान में कांग्रेस की तरफ से सेबी की पूर्णकालिक सदस्य होने के बावजूद अपने पिछले नियोक्ता आईसीआईसीआई बैंक से भुगतान प्राप्त करने के मुद्दे पर भी चर्चा की। बयान में कहा गया है कि माधबी बुच ने कभी भी अगोरा एडवाइजरी और अगोरा पार्टनर्स से जुड़ी किसी फाइल को नहीं देखा - ये वे सलाहकार कंपनियां हैं जिनमें उनकी 99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और 2017 में बाजार नियामक संस्था सेबी में शामिल होने के बाद भी वे आय हासिल करती रहीं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने बुच पर लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप
इससे पहले कांग्रेस ने कहा है कि सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच ने नियमों का उल्लंघन कर सत्ता का दुरुपयोग किया है और निजी स्तर पर अनुचित लाभ कमाया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच ने सत्ता का दुरुपयोग कर निजी लाभ के लिए नियमों को तोड़ा है। उसकी परतें पिछले 2 सितंबर से लगातार उजागर की जानी शुरू की गई है कि कैसे उन्होंने देश के लोगों को धोखा दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें