फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNR नंबर से पता चलेगा कहां पहुंची है आपकी ट्रेन

Wed, 11 Jan 2017 05:32 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के रिजर्व कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने पीएनआर नंबर से ट्रेन की स्थिति का सही पता चल सकेगा। रेलवे फरवरी तक इस वेबसाइट को लांच करेगा। आईआरसीटीसी ने इस सेवा को फिलहाल अपने नए ऐप में शुरू कर दिया है। यह नई वेबसाइट अभी चल रही ट्रेन इंक्वायरी वेबसाइट से काफी अलग होगी और उससे इसको लिंक नहीं किया जाएगा। रेलवे ने क्रिस को नई वेबसाइट बनाने के लिए आदेश दे दिया है।
विज्ञापन


नई वेबसाइट से मिलेगी ट्रेन के बारे में यह जानकारियां

जो नई वेबसाइट रेलवे लेकर आएगा, उसमें रिर्जव कोच में यात्रा करने वाले हर यात्री को उसकी ट्रेन के बारे में बिलकुल सटीक जानकारी मिल सकेगी। जो जानकारी यात्रियों को मिलेगी उसमें सीट कंफर्म के बारे में, ट्रेन कितनी देर से चल रही है, ट्रेन की स्पीड क्या है, ट्रेन कितनी देर में आपके स्टेशन पर पहुंचेगी, ट्रेन किस स्टेशन पर रुकी हुई है और कौन से प्लेटफॉर्म पर आएगी। इसके अलावा अगर ट्रेन के रास्ते में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन किया गया है तो उसके बारे में भी पता चल सकेगा।
विज्ञापन

IRCTC के नए ऐप में मिलेगी यह जानकारी

मंगलवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आईआरसीटीसी के नए ऐप को लांच किया जिसमें टिकट बुक करने की स्पीड काफी तेज हो जाएगी। इस नए ऐप में भी इस सुविधा को लांच किया गया है। ऐप पर फिलहाल यह सर्विस ट्रायल बेसिस पर शुरू की गई है। ऐप पर यह सर्विस मिलने से लोगों को नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर मिलने वाली कई तरह की गलत जानकारी या फिर लेट जानकारी से निजात मिलेगी।

अभी पीएनआर नंबर पर मिलती है दो तरह की जानकारी

अभी रेलवे पीएनआर नंबर पर यात्रियों को दो तरह की जानकारी उपलब्ध कराता है। इसमें पहली जानकारी ट्रेन नंबर, कोच किराया और यात्रा की तारीख से जुड़ी होती है। दूसरी जानकारी रेलवे एसएमएस के जरिए चार्ट बन जाने के बाद भेजता है जिसमें सीट की स्थिति(वेटिंग या आरएसी टिकट) के बारे में सूचना दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें