फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nykaa IPO: आईपीओ ने किया मालामाल, नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर बनीं देश की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला

Wed, 10 Nov 2021 05:08 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Falguni Nayar Struggle Story: नायका की शेयर बाजार में लिस्टिंग के साथ इसकी संस्थापक 50 वर्षीय फाल्गुनी नायर देश और दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं। फाल्गुनी की संपत्ति 6.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और वे देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गई हैं।
विज्ञापन
फाल्गुनी नायर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यूटी स्टार्टअप नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर भारत की सबसे धनी सेल्फमेड महिला बन गई हैं। बुधवार को नायका की शानदार जोरदार लिस्टिंग हुई। शेयर बाजार ने इस आईपीओ का दिल खोलकर स्वागत किया। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गइ है। 

विज्ञापन


नायका के शेयरों में 90 फीसदी तेजी
ब्यूटी और फैशन रिटेलर नायका का आईपीओ बुधवार को लिस्टिंग के बाद अपने निवेशकों को मालामाल कर चुका है। इसके साथ ही नायका की शेयर बाजार में लिस्टिंग के साथ इसकी संस्थापक फाल्गुनी नायर देश और दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं। लिस्टिंग के बाद नायका के शेयरों ने करीब 90 फीसदी की तेजी दर्ज की है।

नायका में फाल्गुनी नायर की आधी हिस्सेदारी 
नायका में फाल्गुनी की हिस्सेदारी करीब आधी है। आज शेयर बाजार में नायका की लिस्टिंग के साथ ही फाल्गुनी नायर की संपत्ति 6.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और वे देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गई हैं। गौरतलब है कि एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स नायका की पैरेंट कंपनी है। 
विज्ञापन


नायका का बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ हुआ
नायका की लिस्टिंग पर ही कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पूर्व इनवेस्टमेंट बैंकर फाल्गुनी नायर ने 2012 में नायका की शुरुआत की थी। 31 अगस्त 2021 तक नायका एप 5.58 करोड़ बार डाउनलोड हो चुका है। वित्त वर्ष 2021 में नायका को 61.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। जबकि इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2020 में नायका को 16.3 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था। नायका ने अपना पहला फिजिकल स्टोर साल 2014 में शुरू किया था। 31 अगस्त 2021 तक एफएसएन ई-कॉमर्स के पास देशभर के 40 शहरों में 80 फिजिकल स्टोर की बड़ी श्रंखला मौजूद हैं।

सिर्फ ‘महिला उद्यमी’ कहलाना पसंद नहीं करतीं फाल्गुनी
ई-कॉमर्स कंपनी नायका की सीएमडी फाल्गुनी नायर सिर्फ महिला उद्यमी या कारोबारी कहलाना पसंद नहीं करती हैं। उन्हें ऐसे जेंडर स्टीरियोटाइप्स शब्द नापसंद हैं। वह कहती हैं, उन्हें परिवार में कभी बेटे-बेटी का फर्क नहीं दिखा। समान व्यवहार से काफी आत्मविश्वास मिला। यही सफलता की वजह बना।

निजी बैंक की रह चुकीं प्रबंध निदेशक
नायका की सीएमडी इससे पहले कोटक महिंद्रा बैंक के लिए लंबे समय तक काम कर चुकी थीं। यहां उन्होंने इंवेस्टमेंट बैंकर से लेकर प्रबंधक निदेशक तक का सफर तक किया। अब वह नायका को और आगे ले जाने को ही अपना लक्ष्य मानती हैं।

टियर 2 व 3 शहरों को समझना जरूरी
फाल्गुनी कहती हैं, काम के शुरुआती दौर में वह यूरोप, अमेरिका जैसे बड़े सौंदर्य उत्पाद बाजार को देख रही थीं। भारत में वैसा नहीं था। यहां दिल्ली-मुंबई के साथ टियर 2 व 3 शहरों के ग्राहकों की पसंद जानना जरूरी था, जो मेट्रो शहरों से बहुत अलग नहीं है।
विज्ञापन


ये हैं देश की पांच सबसे अमीर महिलाएं
1. सावित्री जिंदल व परिवार

कंपनी : ओपी जिंदल समूह
संपत्ति : करीब 1,31,634 करोड़ रुपये

2. फाल्गुनी नायर
कंपनी : नायका
संपत्ति : करीब 48,340 करोड़ रुपये

3. लीना तिवारी
कंपनी : यूएसवी प्रा. लि.
संपत्ति : करीब 32,722 करोड़

4. किरण मजूमदार शॉ
कंपनी : बायोकॉन
संपत्ति : करीब 26,773 करोड़ रुपये

5. स्मिता कृष्णा गोदरेज
कंपनी :
गोदरेज
संपत्ति : करीब 20,823 करोड़ रुपये

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें