फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Price Rise: छठ पर्व के दिन सोने की चमक बढ़ी, 137 रुपये महंगा हो गई पीली धातु

Wed, 10 Nov 2021 04:55 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुधवार को सोने की चमक में इजाफा हुआ। इसकी कीमत 137 रुपये की तेजी के साथ 47,311 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन में सोना 47,174 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सोना और चांदी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपये की गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की चमक में इजाफा हुआ। इसकी कीमत 137 रुपये की तेजी के साथ 47,311 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन में सोना 47,174 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी की कीमत 160 रुपये कम हुई
जहां एक ओर सोने का दाम आज बढ़ गया, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई। चांदी की कीमत आज 160 रुपये की गिरावट के साथ 63,482 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी दिन इसका भाव 63,642 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह रहा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,827 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 24.30 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे टूटकर 74.37 पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


मजबूत डॉलर के दबाव में कारोबार 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कोमेक्स में सोने की हाजिर कीमत बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। मजबूत डॉलर के दबाव में सोने की कीमतों में कारोबार हुआ और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी आई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें