IOC Q2 Results: सितंबर तिमाही में आईओसी का परिचालन से राजस्व 11% घटकर 2.02 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2.28 लाख करोड़ रुपये था। बोर्ड ने वर्ष 2023-2024 के लिए पांच रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) की भी घोषणा की है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने मंगलवार को कहा कि सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 12,967 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले उसे 272 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
विज्ञापन
सितंबर तिमाही में आईओसी का परिचालन से राजस्व 11% घटकर 2.02 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2.28 लाख करोड़ रुपये था। बोर्ड ने वर्ष 2023-2024 के लिए पांच रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) की भी घोषणा की है। इसके लिए रिकॉर्ड की तारीख 10 नवंबर तय की गई है।