फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Action: ईडी ने गोवा में छह कसीनो पर की छापेमारी, धनशोधन मामले की जांच के तहत कार्रवाई

Tue, 31 Oct 2023 02:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ED Action: गोवा में संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों की ओर से सोमवार से लगभग आठ परिसरों की जांच की जा रही है। सूत्रों ने कहा कि इन परिसरों में से छह स्थान कसीनो हैं, जबकि शेष परिसर कुछ संबंधित व्यक्तियों से जुड़े हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ जमाकर्ताओं के करोड़ों रुपये के कथित गबन से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत गोवा में आधा दर्जन कसीनो पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


गोवा में संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों की ओर से सोमवार से लगभग आठ परिसरों की जांच की जा रही है। सूत्रों ने कहा कि इन परिसरों में से छह स्थान कसीनो हैं, जबकि शेष परिसर कुछ संबंधित व्यक्तियों से जुड़े हैं।

धनशोधन जांच राज्य में 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित है जिसमें भोले-भाले निवेशकों से धोखा किया गया। समझा जाता है कि धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत तलाशी ईडी की कोच्चि स्थित केरल इकाई द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें