फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sajjan Jindal: उद्योगपति सज्जन जिंदल ने आरोपों को किया खारिज; मुंबई में दर्ज हुआ था छेड़छाड़-दुष्कर्म का मामला

Sun, 17 Dec 2023 09:22 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Sajjan Jindal: उद्योगपति सज्जन जिंदल ने अपने ऊपर लगे छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपों को खारिज किया है और उन्हें झूठा और निराधार करार दिया है। जिंदल ने कहा कि मामले में जांच जारी है इसलिए वह इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। 
विज्ञापन
सज्जन जिंदल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेएसडब्ल्यू स्टील कंपनी के प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल ने अपने ऊपर लगे छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप को सिरे से नकार दिया है। उद्योगपति की ओर से रविवार शाम को जारी बयान में इन आरोपों का खंडन किया गया। बयान के मुताबिक, जिंदल ने आरोपों से इनकार करते इसे झूठे और निराधार करार दिया है। वह पूरी जांच में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चूंकि, जांच जारी है, इसलिए मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। हम आपसे परिवार की गोपनीयता का सम्मान करने की अपील भी करते हैं। 

विज्ञापन

क्या है मामला?
दरअसल, हाल ही में जेएसडब्ल्यू स्टील कंपनी के प्रबंध निदेशक पर एक महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोप लगा था। मामले में जिंदल के खिलाफ मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

ये आरोप लगाए गए थे
पुलिस के अनुसार सज्जन जिंदल की मुलाकात इस महिला से 2021 में आईपीएल मैच देखने के दौरान वीआईपी बॉक्स में हुई थी। शिकायतकर्ता ने अपने बयान में घटना के बारे में बताते हुए आरोप लगाया है कि 24 जनवरी 2022 को बीकेसी स्थित जेएसडब्ल्यू स्टील कार्यालय के पेंट हाउस में उससे दुष्कर्म किया गया था और उसने इस साल फरवरी में बीकेसी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। उसे जिंदल से धमकियां मिल रही थीं कि पैसे लेकर मामला रफा दफा कर दो।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा है कि अक्टूबर 2021 में वह वीआईपी बॉक्स से आईपीएल देख रही थीं। उसी समय उनकी मुलाकात सज्जन जिंदल से हुई और वे एक-दूसरे से परिचित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें