भारतीय रेलवे ने अपने करोड़ों मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) धारकों को बड़ा तोहफा दे दिया है। अब ऐसे टिकट धारक थोड़ा ज्यादा सफर कर सकेंगे। हालांकि इससे किराये में ज्यादा अंतर नहीं पड़ेगा।
ज्यादातर एमएसटी धारक छोटे शहरों व गांवों से होते हैं जो नौकरी करने के लिए बड़े शहरों में जाते हैं। कई बार यह दूरी 150 किमी से ज्यादा की होती है। अभी तक केवल 150 किमी की दूरी के लिए एमएसटी बनती थी। इससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
रेलवे में यात्रियों के लिए बनने वाला एमएसटी मासिक, त्रैमासिक, अर्द्धमासिक, और वार्षिक होता है। एमएसटी के चलते यात्रियों को किराए में 20 से 25 फीसदी की छूट मिल जाती है। इसके साथ ही रेल यात्री यूटीएस मोबाइल ऐप और टिकट वेंडिंग मशीन से एमएसटी को रिन्यू करवा सकते हैं।
अभी इतना मिलता है फायदा
पंद्रह किलोमीटर तक सेकेंड क्लास में एमएसटी वालों को मिलने वाली सुविधा
एक माह तीन माह छह माह एक साल
वर्तमान 150 रुपया 405 रुपया 810 रुपया 1620 रुपया
छूट के बाद- 149 रुपया 403 रुपया 806 रुपया 1612 रुपया
पंद्रह किलोमीटर तक फर्स्ट क्लास एमएसटी वालों को मिलने वाली सुविधा
एक माह तीन माह छह माह एक साल
वर्तमान 600 रुपया 1620 रुपया 3240 रुपया 6480 रुपया
छूट के बाद 597 रुपया 1612 रुपया 3224 रुपया 6448 रुपया
सेकेंड क्लास में 100 किलोमीटर यात्रा के लिए एमएसटी वालों को सुविधा
एक माह तीन माह छह माह एक साल
वर्तमान 750 रुपया 2025 रुपया 4050 रुपया 8100 रुपया
छूट के बाद 746 रुपया 2015 रुपया 4030 रुपया 8060 रुपया
फर्स्ट क्लास में 100 किलोमीटर यात्रा के लिए एमएसटी वालों को सुविधा
एक माह तीन माह छह माह एक साल
वर्ममान 3000 रुपया 8100 रुपया 16200 रुपया 32400 रुपया
छूट के बाद 2985 रुपया 8060 रुपया 16119 रुपया 32238 रुपया
150 किलोमीटर तक सेकेंड क्लास में यात्रा करने के लिए एमएसटी पास लेने वालों को सुविधा
एक माह तीन माह छह माह एक साल
वर्तमान 1050 रुपया 2835 रुपया 5670 रुपया 11340 रुपया
छूट के बाद 1045 रुपया 2821 रुपया 5642 रुपया 11283 रुपया
150 किलोमीटर तक फर्स्ट क्लास में यात्रा करने के लिए एमएसटी पास लेने वालों को सुविधा
एक माह तीन माह छह माह एक साल
वर्तमान में 4200 रुपया 11340 रुपया 22680 रुपया 45360 रुपया
छूट के बाद 4179 रुपया 11283 रुपया 22567 रुपया 45133 रुपया