फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade Deficit: अप्रैल में निर्यात मामूली रूप से बढ़कर 34.99 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटा 19.1 अरब डॉलर हुआ

Wed, 15 May 2024 03:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trade Deficit: अप्रैल में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर 19.1 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने संवाददाताओं से कहा कि इन आंकड़ों से नये वित्त वर्ष की शुरुआत अच्छा होने के संकेत मिलते है और इसके आगे भी बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
व्यापार घाटा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में निर्मित वस्तुओं का निर्यात अप्रैल 2024 में सालाना आधार पर मामूली रूप से बढ़कर 34.99 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले इसी महीने में यह 34.62 अरब डॉलर था। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2024 में आयात भी बढ़कर 54.09 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अप्रैल, 2023 में 49.06 अरब डॉलर था।

विज्ञापन


अप्रैल में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर 19.1 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने संवाददाताओं से कहा कि इन आंकड़ों से नये वित्त वर्ष की शुरुआत अच्छा होने के संकेत मिलते है और इसके आगे भी बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस साल मार्च में निर्यात 41.68 अरब डॉलर रहा था, पिछले साल मार्च महीने में यह 41.96 अरब डॉलर था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें