फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.08 अरब डॉलर का इजाफा, 595.40 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा

Fri, 24 Nov 2023 06:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 17 नवंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 4.39 अरब डॉलर बढ़कर 526.39 अरब डॉलर हो गईं।
विज्ञापन
फॉरेक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 5.08 अरब डॉलर बढ़कर 595.40 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 10 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार $46.2 करोड़ डॉलर घटकर 590.32 अरब डॉलर रह गया था। 

विज्ञापन


रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 17 नवंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 4.39 अरब डॉलर बढ़कर 526.39 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाले एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।

उक्त हफ्ते के दौरान देश का स्वर्ण भंडार 52.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.04 अरब डॉलर हो गया। दूसरी ओर से एसडीआर (विशेष आहरण अधिकार) 12 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.13 अरब डॉलर हो गया। 17 नवंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान देश का आईएमएफ के साथ रिजर्व पॉजिशन 4.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.83 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अक्तूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के उच्चतम स्तर 645 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें