Biz Updates: भारत और इजराइल ने आईआईटी-मद्रास में एक नए जल प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना के लिए हाथ मिलाया है। भारत में इस्राइल के दूतावास ने अपने बयान में इस सौदे को एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग में एक "महत्वपूर्ण मील का पत्थर" बताया।
भारत और इजराइल ने आईआईटी-मद्रास में एक नए जल प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना के लिए हाथ मिलाया है। इस साझेदारी से सतत जल आपूर्ति प्राप्त करने के भारत के प्रयासों में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भारत में इस्राइल के दूतावास ने अपने बयान में इस सौदे को एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग में एक "महत्वपूर्ण मील का पत्थर" बताया।
प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटी मद्रास) में जल प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित करने के लिए एक संयुक्त आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
बयान में बताया गया, "इजराइल के दूतावास, आईआईटी मद्रास और आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय के अमृत मिशन की ओर से हस्ताक्षरित यह त्रिपक्षीय समझौता भारत में जल प्रबंधन की महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
ईडी ने सोशल मीडिया पर दिए ये अपडेट्स
ईडी ने मंगलवार को बताया कि अहमदाबाद की प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश, अहमदाबाद (ग्रामीण) और नामित विशेष न्यायालय (पीएमएलए) ने आज यानी 13.08.2024 को राज्यसभा सांसद साकेत गोखले के खिलाफ आपराधिक आरोप तय किए हैं। इसके साथ ही अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के खिलाफ पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत ईडी की ओर से दायर अभियोजन शिकायत में उनके खिलाफ पुलिस मामले में भी अनुसूचित अपराध के लिए आरोप तय किए गए हैं।