1 अगस्त 2020 यानी आज से भारत में आठ बड़े बदलाव हो गए हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से एक ओर जहां आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इनमें कुछ बैंकों में मिनिमम बैलेंस, अनलॉक 3 के दिशा-निर्देश, RBL बैंक के बचत खाते पर ब्याज दर, EPF में योगदान, सुकन्या समृद्धि योजना, कार और दोपहिया वाहन खरीदना और ई-कॉमर्स कंपनियों से जुड़े नियम शामिल हैं। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में।