Biz Updates: आईसीआईसीआई बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही के 16,465 करोड़ से सालाना आधार पर 13.4% बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में 18,678 करोड़ हो गई।वहीं, आईडीबीआई बैंक के शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 57.3% की वृद्धि हुई और यह 1,458.20 करोड़ रुपये हो गया।
आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए। इन नतीजों के अनुसार बैंक का टैक्स के बाद लाभ (PAT) सालाना आधार पर 23.6% बढ़कर ₹10,272 करोड़ हो गया है, जो जानकारों की ओर से लगाए गए अनुमान 9,981 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही के 16,465 करोड़ से सालाना आधार पर 13.4% बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में 18,678 करोड़ हो गई। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का नेट इंट्रेस्ट मार्जिन 4.43% रहा। इसी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 4.53% जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में यह 4.65% था।
आईडीबीआई बैंक का मुनाफा भी बढ़ा
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड ने भी शनिवार को दिसंबर में समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए। इसके अनुसार बैंक के शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 57.3% की वृद्धि हुई और यह 1,458.20 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
कोटक महिंद्रा बैंक एनसीडी के जरिए जुटाएगी 10,000 करोड़
निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने एनसीडी (Non-convertible debentures) के जरिये 10,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने को मंजूरी दे दी है। कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक के निदेशक मंडल ने 10,000 करोड़ रुपये तक के असुरक्षित, भुनाने योग्य, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के रूप निजी नियोजन के आधार पर धन जुटाने की मंजूरी दी है। बैंक ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद कहा कि एनसीडी वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एक या अधिक किस्तों में जारी किए जाएंगे, जो शेयरधारकों और अन्य मंजूरियों के अधीन होगा।