फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार ने बढ़त गंवाई; सेंसेक्स 259 अंक टूटा, निफ्टी 21600 के नीचे

Sat, 20 Jan 2024 04:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: शनिवार को सेंसेक्स 71,423 और निफ्टी 21,571 पर फिसल गया। हालांकि, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 72,026 और निफ्टी ने 21,720 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा था।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में शनिवार को ऊपरी स्तरों गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सुबह हरे निशान में खुलने के बावजूद आखिरकार लाल निशान पर बंद हुए। शनिवार को सेंसेक्स 71,423 और निफ्टी 21,571 पर फिसल गया। हालांकि, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 72,026 और निफ्टी ने 21,720 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा था। शनिवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में फार्मा, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से दबाव बना। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 496 अंक चढ़कर 71,683  के स्तर बंद हुआ था। सोमवार यानी 22 जनवरी को शेयर बाजार राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के कारण बंद रहेंगे।

शनिवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शहरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें