फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICICI बैंक: कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के खिलाफ मामला दर्ज, 563 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 25 Aug 2021 02:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आईसीआईसीआई बैंक कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड (KSBL) के खिलाफ 563 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
ICICI बैंक - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीआईसीआई बैंक ने बुधवार को कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड (KSBL) के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बैंक ने कार्वी स्टॉक के प्रमोटर सी पार्थसारथी और अन्य के खिलाफ 563 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है। मामला आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420, r/w 34 (धोखाधड़ी) के तहत दर्ज किया गया।

विज्ञापन


क्या है मामला?
मामले में पुलिस ने कहा कि कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड ने बाजार नियामक सेबी के नियमों का उल्लंघन किया है। केएसबीएल ने अपने छह बैंकर्स के शेयर गिरवी रखकर फंड जुटाया था लेकिन इन पैसों को स्टॉक ब्रोकर क्लाइंट खाते के नहीं नहीं जाला। बल्कि फर्म के व्यक्तिगत बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। इस मामले में कार्रवाई की गई है। जांच के लिए इस मामले को साइबराबाद की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग को ट्रांसफर किया गया है। इतना ही नहीं, जांच के लिए एक स्पेशल टीम का भी गठन किया गया है।

मालूम हो कि 19 अगस्त को पुलिस ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड के अध्यक्ष सी पार्थसारथी को इंडसइंड बैंक से लिए 137 करोड़ रुपये के लोन डिफॉल्ट मामले में गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


ऋण धोखाधड़ी के मामले दर्ज 
देश के सबसे बड़े निजी बैंक, एचडीएफसी बैंक की शिकायतों के आधार पर केएसबीएल और कार्वी कमोडिटीज के खिलाफ 340 करोड़ रुपये और सात करोड़ रुपये की ऋण धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज किए गए हैं। नवंबर 2019 में, सेबी ने कार्वी को नए ब्रोकरेज क्लाइंट लेने से रोक दिया, क्योंकि यह पाया गया कि ब्रोकरेज फर्म ने कथित तौर पर ग्राहकों की प्रतिभूतियों का 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का दुरुपयोग किया था।

इसके अलावा, नवंबर 2020 में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग को डिफॉल्टर घोषित किया और ब्रोकरेज हाउस को अपनी सदस्यता से हटा दिया। इसी तरह की कार्रवाई नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा शुरू की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें