फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में एक लाख करोड़ से कम रहा जीएसटी संग्रह, 5.29 फीसदी की आई गिरावट

Fri, 01 Nov 2019 04:25 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : SELF
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मांग रहने के बावजूद अक्तूबर महीने में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ से कम रहा। पिछले महीने की तुलना में यह 5.29 फीसदी कम रहा। अक्तूबर माह में केंद्र व राज्य सरकारों को कुल 95,380 करोड़ का राजस्व जीएसटी से प्राप्त हुआ। यह लगातार तीसरी बार है, जब जीएसटी संग्रह में कमी देखने को मिली है। 

विज्ञापन

  सितंबर माह में जीएसटी संग्रह 91,916 करोड़ रुपये रहा था। केंद्रीय जीएसटी मद में 17582 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ, जबकि सितंबर में यह 16630 करोड़ रुपये था। वहीं एसजीएसटी मद में 23674 करोड़ रुपये, आईजीएसटी मद में 46517 करोड़ रुपये और सेस से 7607 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ। इसके अलावा आयातित वस्तुओं से 21446 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

इस बात से साफ संकेत मिलता है कि अर्थव्यवस्था में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है, क्योंकि उम्मीद थी कि सरकार को त्योहारी सीजन में अच्छी खासी आमदनी जीएसटी संग्रह से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें