फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wheat: सरकार जनवरी से मार्च के दौरान बाजार में 2.5 मिलियन टन गेहूं उतारेगी, खाद्य सचिव ने दी ये जानकारी

Fri, 08 Dec 2023 03:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Wheat: मई में अनाज की खरीद और वितरण के लिए सरकार की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को गेहूं उत्पादक राज्यों में खरीद अवधि को छोड़कर पूरे वित्त वर्ष में ओएमएसएस के तहत ई-नीलामी के माध्यम से केंद्रीय पूल से थोक उपभोक्ताओं को गेहूं बेचने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
गेहूं की बिक्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार जनवरी से मार्च के दौरान ओएमएसएस के तहत एफसीआई का 2.5 मिलियन टन अतिरिक्त गेहूं उतारने को तैयार है। सरकार खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत थोक उपभोक्ताओं को एफसीआई का 2.5 मिलियन टन अतिरिक्त गेहूं बेचने का एलान कर दिया है।   खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इस साल मई में अनाज की खरीद और वितरण के लिए सरकार की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को गेहूं उत्पादक राज्यों में खरीद अवधि को छोड़कर पूरे वित्त वर्ष में ओएमएसएस के तहत ई-नीलामी के माध्यम से केंद्रीय पूल से थोक उपभोक्ताओं को गेहूं बेचने का आदेश दिया गया था।

खाद्य सचिव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि अब तक एफसीआई ने साप्ताहिक ई-नीलामी के माध्यम से प्रसंस्करणकर्ताओं को 4.46 लाख टन गेहूं बेचा है। चोपड़ा ने कहा, 'इससे सस्ते दामों पर खुले बाजार में गेहूं की उपलब्धता बढ़ी है, जिससे देश भर के आम उपभोक्ताओं को फायदा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें