दूरसंचार विभाग ने बृहस्पतिवार को उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत 31 कंपनियों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे 3,345 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश आएगा। दूरसंचार राज्यमंत्री दिवुसिंह चौहान ने कहा, अगले साढ़े चार साल में 3,345 करोड़ का निवेश महज एक शुरुआत है।
सरकार उद्योग जगत की हरसंभव मदद के लिए तैयार है। डॉट ने 24 फरवरी, 2021 को दूरसंचार क्षेत्र के लिए पीएलआई का निर्धारण किया था। इसमें पांच साल में 12,195 करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि योजना के तहत 2.44 लाख करोड़ का उत्पादन बढ़ने का अनुमान है, जबकि 40 हजार नौकरियां भी पैदा होंगी। योजना में पहली बार एमएसएमई को भी शामिल किया गया है।
इन कंपनियों का चुनाव
नोकिया इंडिया, एचएफसीएल, डिक्सॉन टेक्नोलॉजी, फ्लेक्सट्रॉनिक्स, फॉक्सकॉन, कोरल टेलीकॉम, वीवीडीएन टेक्नोलॉजी, आकाशश्थ टेक्नोलॉजी और जीएस इंडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं।