फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना 50 रुपये तो चांदी की कीमत 550 रुपये लुढ़की

Thu, 13 Jun 2024 10:41 PM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 50 रुपये की कमी के साथ 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी की कीमत 550 रुपये की गिरावट के साथ 90,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोना चांदी कीमत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुझान के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 50 रुपये की कमी के साथ 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज का कहना है कि स्थानीय बाजार में गुरुवार को सोने की पुरानी कीमतें 50 रुपये फिसल गई। बुधवार को सोने की कीमत 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी का हाल भी कमोबेश कुछ ऐसा ही है। चांदी भी 550 रुपये टूटकर 90,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बता दें, पिछले सत्र में चांदी की कीमत 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा ‘दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 50 रुपये की कमी के साथ 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव दो डॉलर की कमी के साथ 2,313 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया है।

गांधी ने अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कहा था कि हाल के महीनों में मुद्रास्फीति अपने लक्ष्य स्तर से और नीचे गिर गई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस बयान के बाद सोने की कीमतों में गिरवाट देखने को मिली। गांधी ने आगे कहा कि यूएस फेडरल अधिकारियों ने भी इस साल सिर्फ एक बार अपनी ब्याज दर में कटौती का संकेत दिया है। उधर बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें