फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र में 3000 करोड़ रुपये निवेश करेगी मर्सिडीज बेंज, उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दी जानकारी

Thu, 13 Jun 2024 10:06 PM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: मर्सिडीज बेंज महाराष्ट्र में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने दावा किया कि इस निवेश से राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी की कार विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज महाराष्ट्र में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दी जानकारी  
महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि जर्मनी की यात्रा के दौरान उन्होंने मर्सिडीज बेंज के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों से राज्य में निवेश अवसरों पर चर्चा की गई। सामंत ने कहा ‘मर्सिडीज बेंज इस साल महाराष्ट्र में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।’
 



इस निवेश से सरकार को मजबूती मिलेगी- सामंत
उद्योग मंत्री उदय सामंत ने आगे कहा कि इस निवेश से विधानसभा चुनावों में शिवसेना-भाजपा-राकांपा सरकार को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर विपक्ष लगातार आरोप लगाता रहा है कि महाराष्ट्र को गुजरात और अन्य राज्यों के मुकाबले बड़ी औद्योगिक परियोजनाएं गंवानी पड़ रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें