फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी, यहां जाने आपके शहर में आज का भाव

Mon, 08 Nov 2021 10:33 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा भाव सोमवार को  0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 48,132 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 64,825 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
विज्ञापन
सोना, चांदी और कच्चा तेल - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांग बढ़ने के साथ ही सोने की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भी तेजी जारी है, पीली धातु दो महीने के उच्च स्तर के करीब पहुंच गई है, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।सकारात्मक वैश्विक संकेतों को देखते हुए आज भारत में सोने की कीमत मजबूत रही। एमसीएक्स पर सोना वायदा भाव 0.33 फीसदी बढ़कर 48,132 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दिवाली के बाद लगातार तीन दिनों से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन


चांदी की कीमतों में भी आई चमक 
चांदी का वायदा भाव सोमवार को 0.77 फीसदी बढ़कर  64,825 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। भारत में शुक्रवार को सोना 0.8 फीसदी चढ़ा था जबकि चांदी 0.3 फीसदी चढ़ा था। वैश्विक बाजारों में आज सोना दो महीने के उच्च स्तर के करीब था, जो शुक्रवार की मजबूत बढ़त को बढ़ाता है। 

वैश्विक बाजारों में आज सोने-चांदी की कीमत
वैश्विक बाजारों में शनिवार को हाजिर सोना 0.1 फीसदी बढ़कर 1,817.65 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में हाजिर चांदी 0.3 फीसदी की बढ़त पाकर 24.25 डॉलर प्रति औंस हो गई। 
विज्ञापन


यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है।आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें