Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 1,700 रुपए की तेजी के साथ 77,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 65,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी भी 1,700 रुपए की तेजी के साथ 77,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।"
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव नौ डॉलर की बढ़त के साथ 2,169 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करता दिखा। गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में भारी गिरावट और सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोने में खरीदारी से गुरुवार को यूरोपीय कारोबारी सत्र के दौरान पीली धातु की कीमत में तेजी आई।
विज्ञापन
चांदी का भाव भी तेजी के साथ 24.92 डॉलर प्रति औंस हो गया जो पिछले कारोबारी सत्र में 24.22 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। शेयरखान के बेसमेंटल करेंसी एंड कमोडिटीज के वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण सिंह के अनुसार निवेशक आज के अमेरिकी आंकड़ों जैसे प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई), साप्ताहिक जॉब डेटा और रिटेल सेल्स के आधार पर अपनी रणनीति तय करें।
निवेशक अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य और US मौद्रिक नीति में संभावित बदलावों के बारे में आगे की अंतर्दृष्टि के लिए इन संकेतकों की बारीकी से निगरानी करते हैं, इससे सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की कीमतें प्रभावित होती हैं।