फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DA Increase: छठ के मौके पर बीएसएनएल कर्मियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई नौ फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी

Tue, 09 Nov 2021 04:31 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्मचारियों को नवंबर के वेतन में बढ़े हुए डीए की राशि जुड़कर मिलेगी। इसके साथ ही एचआरए में भी इजाफा होगा। सरकारी आदेश के मुताबिक डीए 170 फीसदी से बढ़कर 179.3 फीसदी हो गया है। 
विज्ञापन
BSNL (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ से पहले भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। यह बढ़ोतरी नवंबर में लागू हुई है। यानी कर्मचारियों को नवंबर के वेतन में बढ़े हुए डीए की राशि जुड़कर मिलेगी। इसके साथ ही एचआरए में भी इजाफा होगा। सरकारी आदेश के मुताबिक डीए 170 फीसदी से बढ़कर 179.3 फीसदी हो गया है। 
विज्ञापन


इन कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ डीए
अब बीएसएनएल के बोर्ड लेवल और बोर्ड लेवल पोस्ट से नीचे काम कर रहे लोगों को इस बढ़ी दर से डीए दिया जाएगा। आपको बता दें कि डीए में बढ़ोतरी उन कर्मचारियों के लिए हुई है, जो 2007 के पे रिवीजन के आधार पर वेतन पा रहे हैं। इसमें नॉन-एक्ग्जिक्युटिव कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। हालांकि एक अक्तूबर 2020, एक नवंबर 2021 और एक अप्रैल 2020 के डीए की राशि पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि उस दौरान डीए फ्रीज रखा गया था। एक अक्तूबर 2020 से 30 जून 2021 के लिए डीए 159.9 फीसदी था। 

2021 में बढ़ गए लैंडलाइन उपभोक्ता
देश में लैंडलाइन उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा देखा गया है। 31 मार्च की स्थिति के अनुसार 2019 में देश के विभिन्न प्रदेशों में 2.17 लाख कनेक्शन थे जो 2020 में घटकर 1.91 लाख रह गए। लेकिन 2021 में इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली और यह बढ़कर 2.02 करोड़ हो गए। 31 मई 2021 तक लैंडलाइन उपभोक्ताओं की संख्या 2.16 करोड़ हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें