बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज इंडिया ने कहा कि एफपीआई का निवेश एक अप्रैल से 30 सितंबर, 2021 के बीच 112 अरब डॉलर बढ़कर 667 अरब डॉलर पहुंच गया। पिछले साल महामारी की शुरुआत के साथ मार्च, 2020 में बाजार 23 फीसदी नीचे आ गया था।
बाजार में तेजी जारी रहने के साथ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का घरेलू शेयर बाजार में निवेश बढ़कर 667 अरब डॉलर (50 लाख करोड़ रुपये) पहुंच गया। हालांकि, शेयरों का अधिक मूल्यांकन उनकी चिंता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच एफपीआई निवेश में 112 अरब डॉलर की बढ़ोतरी
बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज इंडिया ने कहा कि एफपीआई का निवेश एक अप्रैल से 30 सितंबर, 2021 के बीच 112 अरब डॉलर बढ़कर 667 अरब डॉलर पहुंच गया। पिछले साल महामारी की शुरुआत के साथ मार्च, 2020 में बाजार 23 फीसदी नीचे आ गया था।
उसके बाद से सेंसेक्स में तेजी आई, जिससे एफपीआई का घरेलू बाजार में निवेश बढ़ता गया। इस साल जून में एफआईआई का निवेश मूल्य सिर्फ 592 अरब डॉलर था यानी बाजार में तेजी के साथ उनका निवेश 38 अरब डॉलर बढ़ा।