फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचा, 7.5 अरब डॉलर बढ़कर 674.91 अरब डॉलर हुआ

Fri, 09 Aug 2024 07:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां 2 अगस्त को समाप्त हुए हफ्ते में 5.162 अरब डॉलर बढ़कर 592.039 अरब डॉलर हो गईं। देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 7.533 अरब डॉलर बढ़कर 674.919 अरब डॉलर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो अगस्त को समाप्त सप्ताह में 7.533 अरब डॉलर बढ़कर 674.919 अरब डॉलर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.471 अरब डॉलर घटकर 667.386 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले विदेशी मुद्रा भंडार 18 जुलाई को 670.857 अरब डॉलर पर पहुंचा था।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां समीक्षाधीन हफ्ते में 5.162 अरब डॉलर बढ़कर 592.039 अरब डॉलर हो गईं।

विदेशी मुद्रा अस्तियों में डॉलर की तुलना में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पौंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी के प्रभाव का आकलन किया जाता है।
विज्ञापन


आलोच्य सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण आरक्षित भंडार 2.404 अरब डॉलर बढ़कर 60.099 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 4.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.161 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में भारत का आरक्षित भंडार 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.62 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें