फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: तेल अवीव के लिए एयर इडिया की उड़ानों का संचालन अगले आदेश तक निलंबित, एयरलाइन ने दी जानकारी

Fri, 09 Aug 2024 05:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India: एयर इंडिया ने 2 अगस्त को घोषणा की थी कि वह मध्य पूर्व में तनाव के कारण तेल अवीव से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को 8 अगस्त तक निलंबित कर रहा है। अब इसे अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Twitter: @airindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इस्राइल के तेल अवीव के लिए उड़ानें आठ अगस्त तक रोकने वाली एयर इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि अगले आदेश तक उसकी उड़ानों का संचालन निलंबित रहेगा। एयर इंडिया ने तेल अवीव से आने-जाने के लिए बुकिंग कराने वाले यात्रियों को पूरा रिफंड देने की पेशकश की है।

विज्ञापन


एयर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, तेल अवीव से हमारी उड़ानों के निर्धारित संचालन को अगली सूचना तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हम स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं और तेल अवीव से यात्रा के लिए पुष्टि की गई बुकिंग के साथ अपने यात्रियों को फुल रिफंड की पेशकश कर रहे हैं। हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

एयर इंडिया ने 2 अगस्त को घोषणा की थी कि वह मध्य पूर्व में तनाव के कारण तेल अवीव से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को 8 अगस्त तक निलंबित कर रहा है।

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, "हमारे अतिथियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24/7 संपर्क केंद्र को 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें।"
विज्ञापन


एयर इंडिया दिल्ली और तेल अवीव के बीच सप्ताह में चार उड़ानें संचालित करती है। इस साल की शुरुआत में भी एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया में तनाव के कारण विभिन्न समय पर तेल अवीव के लिए उड़ानों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें