फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fitch Ratings: फिच रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी के अनुमान में किया संशोधन, FY 24 में 7.6% रह सकती है विकास दर

Thu, 14 Mar 2024 12:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fitch Ratings: फिच रेटिंग एजेंसी ने अपनी मार्च आउटलुक रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 25 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी 7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। इसमें 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
fitch rating - फोटो : fitch rating
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिच रेटिंग्स ने गुरुवार को चालू और अगले वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को संशोधित किया है। एजेंसी को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था अपने मजबूत विस्तार को जारी रखेगी। हालांकि, एजेंसी ने चीन के लिए अपने पूर्वानुमान को कम कर दिया है। कंपनी ने इसके पीछे चीन में रहे संपत्ति संकट का तर्क दिया है।

विज्ञापन


फिच रेटिंग एजेंसी ने अपनी मार्च आउटलुक रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 25 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी 7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। इसमें 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। फिच ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "चीन से इतर उभरते बाजारों के लिए संभावनाएं भी उज्ज्वल हुई हैं, विशेष रूप से भारत में, जहां हम अब वित्त वर्ष 24 में जीडीपी के 7.8% और वित्त वर्ष 25 में 7.0% तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।"

भारत सरकार ने भी हाल ही में वित्त वर्ष 24 की जीडीपी वृद्धि के पूर्वानुमान को पहले के 7.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत कर दिया है। फिच को उम्मीद है कि व्यापार और उपभोक्ता विश्वास के निरंतर स्तर के बीच घरेलू मांग, विशेष रूप से निवेश, भारत में विकास का मुख्य चालक होगा। 
विज्ञापन


फिच ने कहा, "हमारे पूर्वानुमान बताते हैं कि अल्पावधि में वृद्धि अर्थव्यवस्था की अनुमानित क्षमता को पीछे छोड़ देगी और फिर गतिविधियों की वृद्धि की गति वित्त वर्ष 2025 में नरम रहेगी और वास्तविक जीडीपी 6.5 प्रतिशत बढ़ेगी। भारत में खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी महीने में 5.1 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रही।" फिच ने लिखा, "इससे पता चलता है कि खाद्य कीमतों में कमी आई है इससे आने वाले समय मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक के 2-6% लक्ष्य बैंड के 4% मध्य बिंदु तक पहुंच जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें