फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मला सीतारमण: आज सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी वित्त मंत्री, लॉन्च होगा EASE का चौथा चरण

Wed, 25 Aug 2021 11:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्री आज एन्हांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस (ईज-4) लॉन्च करेंगी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। 
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : Youtube: PIB India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बैंकों के प्रदर्शन और कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को गति देने के मामले में हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। इसके साथ ही वित्त मंत्री आज एन्हांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस यानी आसान बैंकिंग का चौथा चरण (ईज-4) भी लॉन्च करेंगी। ईज-4 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए एक कॉमन रिफॉर्म एजेंडा है। मालूम हो कि देश में पिछले साल मार्च 2020 में महामारी की शुरुआत होने के बाद से यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सरकारी बैंकों के प्रमुखों की आमने-सामने की पहली समीक्षा बैठक है।

विज्ञापन


एन्हांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस का पहला चरण जनवरी 2018 में लॉन्च किया गया था। इसके तहत ग्राहकों को कॉल सेंटर, वेब पोर्टल, मोबाइल एप और टच प्वाइंट्स के जरिए उनके दरवाजे तक बैंकिंग सेवाओं की सुविधा दी जाती है। एनहांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस का मकसद क्लीन और स्मार्ट बैंकिंग को संस्थागत रूप देना है। इसके तहत छह थीम पर फोकस किया जाता है। इसमें जिम्मेदार बैंकिंग, क्रेडिट ऑफ टेक, उद्यमी मित्र, वित्तीय साक्षरता, डिजिटलाइजेशन और ब्रांड डेवलपिंग शामिल हैं। 

इससे पहले 24 अगस्त को वित्त मंत्री ने बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से, माल एवं सेवा कर (GST) के वरिष्ठ अधिकारियों से और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के आयोजित समारोह में उद्योग जगत के दिग्गजों से मिलीं। 
विज्ञापन


भारतीय अर्थव्यवस्था के भविष्य से जुड़े रुझानों और क्षेत्रों को सुविधाजनक बनाने की सरकार की इच्छा व्यक्त करते हुए वित्त मंत्री ने स्वीकार किया कि वित्तीय क्षेत्र में मौलिक परिवर्तन हो रहे हैं, जिन्हें सरकारी नीतियों द्वारा सुगम बनाया जाना चाहिए। अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे बैंकों पर निर्भर कर्ज मॉडल से बाजार पर ज्यादा आधारित वित्तीय मॉडल की ओर बढ़ रही है। वित्त मंत्री ने 'भारत की अपनी इक्विटी पूंजी बनाने' के लिए सरकार और उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करने के महत्व पर जोर दिया। 

नेशनल मॉनेटाइजेशन पाइप लाइन लांच
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना की शुरुआत का एलान किया। इसके तहत सरकार अपनी कम इस्तेमाल में आ रहीं संपत्तियों के जरिए करोड़ों रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए सरकार अपनी कोई संपत्ति नहीं बेचेगी। दावा है कि इसके लिए कोई निजीकरण भी नहीं होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें