फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: चीनी ऑपरेटरों द्वारा चलाई जा रही सट्टेबाजी एप्स की जांच कर रहा भारत बाइनेंस के अधिकारियों को समन

Fri, 30 Jul 2021 04:33 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत चीनी ऑपरेटरों द्वारा चलाई जा रही सट्टेबाजी एप्स की जांच कर रहा है, जिन्होंने पिछले 10 महीनों में वजीरएक्स क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के माध्यम से 10 अरब रुपये से अधिक राशि एकत्र की। 
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की एंटी मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि सट्टेबाजी एप्स से जुड़ी चल रही जांच में बाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड की भूमिका थी या नहीं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा है कि, प्रवर्तन निदेशालय ने बाइनेंस के अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है और प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहा है। 

विज्ञापन


चीनी ऑपरेटरों द्वारा चलाई जा रही एप्स की जांच कर रहा भारत 
भारत चीनी ऑपरेटरों द्वारा चलाई जा रही सट्टेबाजी एप्स की जांच कर रहा है, जिन्होंने पिछले 10 महीनों में वजीरएक्स क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के माध्यम से 134 मिलियन डॉलर यानी 10 अरब रुपये से अधिक राशि एकत्र की। मालूम हो कि बाइनेंस ने साल 2019 में वजीर-एक्स का अधिग्रहण किया था।

उद्योग की तेजी से जांच कर रहे हैं राष्ट्र 
बिना किसी कॉरपोरेट मुख्यालय के केमैन आइलैंड्स में शामिल, बाइनेंस को नियामक कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि राष्ट्र इस उद्योग की जांच तेजी से कर रहे हैं। इस बीच इस बात की चिंता है कि क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग डीलिंग और आतंकवाद की आय को छिपाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


वजीरएक्स को कारण बताओ नोटिस जारी
प्रवर्तन निदेशालय ने पहले ही वजीरएक्स को 27.9 अरब रुपये की क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े लेनदेन में विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमों के कथित उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। मामले में प्रवर्तन निदेशालय के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। साथ ही बाइनेंस के प्रतिनिधि ने इस मुद्दे पर तत्काल टिप्पणी नहीं की।

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि भारतीय एजेंसी को पता चला है कि बाइनेंस ने अधिकांश लेनदेन में ग्राहकों से आवश्यक दस्तावेज जैसे केवाईसी के दस्तावेज एकत्र नहीं किए थे। उन्होंने कहा कि एक्सचेंज ने वर्चुअल करेंसी के लिए फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) द्वारा विस्तृत जानकारी भी एकत्र नहीं की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें