फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के कोलकाता आवास पर ईडी की छापेमारी, जानें किस मामले में घिरे बंगाल के मंत्री

Thu, 26 Oct 2023 08:28 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ईडी के अधिकारी गुरुवार सुबह बंगाल के वन मंत्री के आवास पहुंचे हैं। बता दें, ज्योतिप्रिय मलिक वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन
ज्योतिप्रिय मलिक के घर पर ईडी की कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता ज्योतिप्रिय मलिक के कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी कथित राशन घोटाला मामले से जुड़ी है। बता दें, ज्योतिप्रिय मलिक वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।

विज्ञापन

 

एक अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कथित करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के आवास पर गुरुवार सुबह तलाशी ली। उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय बलों की एक टीम के सहयोग से कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में मलिक के दो फ्लैटों पर छापा मारा।

अधिकारी ने बताया कि मलिक के खाद्य मंत्री रहने के दौरान उनके पूर्व निजी सहायक के आवास सहित आठ अन्य फ्लैटों पर भी तलाशी अभियान जारी है। ईडी ने बताया कि छापे के दौरान मंत्री घर पर मौजूद नहीं थे। वह बाद में आए। आते ही उनका फोन ले लिया गया।

विज्ञापन


ईडी ने बताया कि मलिक के घर के अंदर आठ अधिकारी हैं। हम उनके पूर्व निजी सहायक के आवास और कुछ अन्य स्थानों पर भी तलाशी ले रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी पहले ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसके कथित तौर पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ-साथ मलिक से भी करीबी संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें