फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DHFL Case: वधावन से जुड़ी फर्म पर ईडी की कार्रवाई, 36 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क; जानें पूरा मामला

Sat, 06 Apr 2024 04:48 PM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मेसर्स वीणा डेवलपर्स की 36.66 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। यह फर्म एडीआईएल से प्रमोटर्स से जुड़ी है। 

विज्ञापन
कपिल वधावन और धीरज वधावन। - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय के मुंबई जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत एक कुर्की आदेश जारी किया। इस मामले में अब मेसर्स वीणा डेवलपर्स की 36.66 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। यह फर्म एचडीआईएल के प्रमोटर सारंग वधावन और उनके पिता राकेश वधावन से जुड़ी है। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पिता पुत्र को मिली जमानत 
इससे पहले शुक्रवार को एचडीआईएल के प्रमोटर सारंग वधावन और उनके पिता राकेश वधावन को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। दोनों पर पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक में धोखाधड़ी का आरोप है। जस्टिस मोदक की पीठ ने ईडी और मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज मामले में एचडीआईएल के प्रमोटरों को जमानत दी है। कोर्ट ने दोनों को पांच-पांच लाख रुपये की जमानत राशि जमा करने का आदेश दिया था। 

कब क्या हुआ? 

  • आपको बता दें कि राकेश वधावन और सारंग वधावन को पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 
  • 9 अप्रैल 2021 को प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वधावन बंधुओं की 77.65 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। 
  • तीन अप्रैल 2022 को दिल्ली की अदालत ने वधावन बंधुओं की जमानत अर्जी खारिज की
  • 26 अक्टूबर 2023 को कपिल वधावन और धीरज वधावन की 70 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हीरे के आभूषण और फ्लैट समेत संपत्ति कुर्क की गई।
  • 24 जनवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने बैंक ऋण घोटाला मामले में कपिल वधावन और उनके भाई धीरज को दी गई जमानत रद्द कर दी।
  • अब मेसर्स वीणा डेवलपर्स की 36.66 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है, यह फर्म वधावन से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें