फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: 5000 करोड़ रुपये की कथित ठगी से जुड़े धनशोधन मामले में एक और गिरफ्तार, एजेंसी ने दी जानकारी

Tue, 09 Apr 2024 07:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ed Action: ईडी ने बताया है कि पुनीत कुमार उर्फ पुनीत माहेश्वरी को तीन अप्रैल को नेपाल से लौटने के तुरंत बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन से गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी ने बताया कि दिल्ली के मोती नगर इलाके के निवासी कुमार पर साइबर फ्रॉड के अलग-अलग तरीकों से आम जनता से धोखाधड़ी करने, अपराध से अर्जित धन का शोधन करने और उन पैसों को भारत से बाहर भेजने का आरोप है।
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बताया कि उसने साइबर अपराधों और ऑनलाइन गेम के जरिए करीब 5,000 करोड़ रुपये की कथित ठगी से जुड़े धनशोधन मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पुनीत कुमार उर्फ पुनीत माहेश्वरी को तीन अप्रैल को नेपाल से लौटने के तुरंत बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन से गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी ने बताया कि दिल्ली के मोती नगर इलाके के निवासी कुमार पर साइबर फ्रॉड के अलग-अलग तरीकों से आम जनता से धोखाधड़ी करने, अपराध से अर्जित धन का शोधन करने करने और उन पैसों को भारत से बाहर भेजने का आरोप है।

विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया, ''आरोपियों ने लोगों को धोखा देने का एक अलग तरीका तैयार किया और यूएई में स्थित सर्वरों का उपयोग घोटालों को अंजाम देने के लिए किया। इसके साथ ही यूएई में सिंडिकेट के संचालन का समर्थन करने के लिए भारत में स्थापित एक समानांतर प्रणाली का इस्तेमाल किया गया।" 

एजेंसी ने आरोप लगाया कि यह व्यक्ति एक सिंडिकेट के भीतर "महत्वपूर्ण सरगनाओं में से एक" है, जो 2020-2024 के बीच पूरे भारत में साइबर अपराधों और ऑनलाइन गेमिंग योजनाओं की एक शृंखला को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है, जिसके जरिए 4,978 करोड़ रुपये का भारी अवैध लाभ अर्जित किया गया और सभी को विदेश भेज दिया गया है। आरोपित व्यक्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जारी समन से बच रहा था। 
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने इस मामले में एक अन्य आरोपी आशीष कक्कड़ को गुरुग्राम के एक होटल से गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तथा कुछ अन्य जगहों पर दर्ज पुलिस एफआईआर से उपजा है।

इन्वेस्को एएमसी ने बेचा 60 फीसदी हिस्सा, संयुक्त उपक्रम में करेगी काम
 दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी और 133 लाख करोड़ रुपये की एयूएम वाली इन्वेस्को की भारतीय इकाई इन्वेस्को एसेट मैनेजमेंट इंडिया 60 फीसदी हिस्सा बेच दी है। यह हिस्सा इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (आईआईएचएल) को बेचा गया है। दोनों कंपनियां संयुक्त उपक्रम में काम करेंगी।

इन्वेस्को इंडिया का संयुक्त उपक्रम में 40 फीसदी हिस्सा होगा। आईआईएचएल इंडसइंड बैंक की कंपनी है। इन्वेस्को भारत में 17वीं बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी है। इसका 853 अरब रुपये एयूएम है। आईआईएचएल चेयरमैन अशोक हिंदुजा ने कहा, इस भागीदारी से कारोबार के सिद्धांत और दर्शन को एक समान लाने में मदद मिलेगी।  


पेगाट्रॉन में हिस्सेदारी खरीद सकती है टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पेगाट्रॉन में हिस्सेदारी खरीद सकती है। जुलाई-अगस्त तक इस सौदे को पूरा कर लिया जाएगा। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने पहले ही विस्ट्रॉन की बंगलूरू यूनिट को 12.5 करोड़ डॉलर में खरीद लिया है। विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन दोनों एपल के लिए आईफोन बनाती हैं। एपल भारत में अगले चार पांच वर्षों में उत्पादन को पांच गुना बढ़ाना चाहती है।
 
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी का इस्तीफा
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी-सीईओ सुरिंदर चावला ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह 26 जून तक पद पर रहेंगे। चावला पिछले साल जनवरी में कंपनी से जुड़े थे। हाल में आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को सभी कारोबार बंद करने का आदेश दिया था।  
 
ओला तीन देशों में बंद करेगी अपने कारोबार
ओला ने यूके, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में कारोबार बंद करने का निर्णय लिया है। इन देशों में कंपनी ने 2018 में परिचालन शुरू किया था। कंपनी ने कहा कि वह भारतीय कारोबार पर फोकस करेगी। भारत में हमारा कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। 
 
आरबीआई ने शुरू किया विनिर्माण सर्वे
आरबीआई ने विनिर्माण कंपनियों के तिमाही ऑर्डर, माल भंडार और क्षमता उपयोग के संबंध में सर्वे का दौर शुरू किया है। इस सर्वे से केंद्रीय बैंक को मौद्रिक नीति बनाने में मदद मिलती है। सर्वे का 65वां दौर जनवरी-मार्च, 2024 के लिए है।  
 
एटीएम जाने की जरूरत नहीं डाकिया घर पहुंचाएगा नकदी
अगर आपको नकदी की जरूरत है और एटीएम जाने का समय नहीं है तो डाकिया घर पर ही नकदी पहुंचा जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक यानी आईपीपीबी ने आधार के जरिये घर पर नकदी देने की सेवा शुरू की है।
आईपीपीबी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा, अगर आपके पास एटीएम जाने का समय नहीं है तो आपके घर पर आधार के जरिये हम पैसा देंगे। इसके तहत कोई भी व्यक्ति आधार के बायोमैट्रिक का उपयोग कर नकदी ले सकता है। यही नहीं, वह इसके जरिये भुगतान भी कर सकता है। ऐसे बैंक खातों का आधार से जुड़ना जरूरी है। इस सेवा के जरिये ग्राहक बैलेंस की जानकारी, नकदी निकासी और पैसे को भेजने का काम कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें