फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dogecoin Price India INR: क्रिप्टोकरेंसी डॉजक्वाइन की कीमत में आज फिर गिरावट, जानें कम होकर कितनी रह गई इसकी वैल्यू

Mon, 29 Nov 2021 05:58 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cryptocurrency Dogecoin Price: आज डॉजक्वाइन की कीमत घटकर 15.62 रुपये रह गई। इसकी कीमत में आज 0.10 फीसदी की गिरावट आई है। इस कीमत पर डॉजक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 2.0 खरब रुपये रह गया है।
विज्ञापन
डॉजक्वाइन प्राइस टुडे - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की शीर्ष 10 क्रिप्टोकरेंसी में शामिल डॉजक्वाइन (Dogecoin) के इस साल के अंत तक एक डॉलर को पार करने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुछ नई सुविधाएं डॉजक्वाइन में जोड़ी जा सकती हैं, जो आपको बेहतर भुगतान पद्धति की योजना बनाने की अनुमति देती हैं। इस प्रकार की घोषणाओं से क्रिप्टोकरेंसी के मूल्य में वृद्धि होती है। आज डॉजक्वाइन की कीमत घटकर 15.62 रुपये रह गई। इसकी कीमत में आज 0.10 फीसदी की गिरावट आई है। इस कीमत पर डॉजक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 2.0 खरब रुपये रह गया है।

विज्ञापन


2025 तक एक डॉलर से अधिक होगी इसकी कीमत
विशेषज्ञों के एक पैनल ने वर्ष के अंत के साथ-साथ 2025 और 2030 में डॉजक्वाइन के लिए अपने मूल्य पूर्वानुमान को साझा किया है। साल 2025 तक इसकी कीमत 1.21 डॉलर यानी 90.75 रुपये पर पहुंच सकती है। वहीं साल 2030 तक यह 3.60 डॉलर यानी 270 रुपये का स्तर छू सकती है।



जल्द लोकप्रिय हासिल की इस डिजिटल मुद्रा ने
इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर कई ट्वीट पोस्ट किए कि डॉजक्वाइन उनका पसंदीदा सिक्का है। इससे यह डिजिटल मुद्रा तेजी से लोकप्रिय होती गई। कई नामी हस्तियों ने इसमें पैसा लगा रखा है, इसलिए इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। नौ फरवरी 2021 के दिन ही डॉजक्वाइन का मूल्य एकाएक 31 फीसदी बढ़ गया था। तब एलन मस्क और मशहूर रैपर स्नूप डॉग ने इसको लेकर ट्वीट किया था। फरवरी की शुरुआत में क्लबहाउस में उन्होंने यह भी कहा था की डॉजकॉइन यकीनन पूरी धरती के लिए भविष्य की करेंसी है। 
विज्ञापन


क्या है डॉजक्वाइन?
डॉजक्वाइन (DOGE) इंटरनेट मीम पर आधारित है और इसके लोगो पर Shiba Inu अंकित है। इस ओपन सोर्स डिजिटल मुद्रा का निर्माण पोर्टलैंड के बील्ली मारकुस और सिडनी के ऑरेगोन एवं जैक्सन पाल्मर ने किया। डॉजक्वाइन के रचनाकारों ने इसे एक मजेदार, हल्के-फुल्के क्रिप्टोकरेंसी के रूप में परिकल्पित किया, जो कि कोर बिटक्वाइन दर्शकों से अधिक अपील करेगा, क्योंकि यह डॉज मीम पर आधारित था। 

डॉजक्वाइन खरीदने की यह है प्रक्रिया 
आप डॉजक्वाइन faucet से अपना डॉजक्वाइन प्राप्त कर सकते हैं। डॉजक्वाइन faucet एक वेबसाइट है जो आपको मुद्रा के परिचय के रूप में थोड़ी मात्रा में डॉजक्वाइन मुफ्त में देगी, ताकि आप डॉजक्वाइन समुदायों में बातचीत शुरू कर सकें। आप किसी भी एक्सचेंज में डॉजक्वाइन खरीद या बेच सकते हैं जो डिजिटल मुद्रा प्रदान करता है, इसे एक्सचेंज पर या डॉजक्वाइन वॉलेट में स्टोर करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें