फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार: फ्रांस में दवा उत्पादन फैसिलिटी के लिए पांच करोड़ डॉलर का निवेश करेगा दिशमान समूह

Wed, 20 Oct 2021 10:53 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

फ्रांस में नया दवा उत्पादन प्लांट तैयार करने के लिए दिशमान समूह करीब पांच करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात की दवा निर्माता कंपनी दिशमान कार्बोजेन एम्सिस लिमिटेड (डीसीएएल) फॉर्म्यूलेटेड उत्पाद (मुख्य रूप से पैरेंट्रल के रूप में) बनाने के लिए फ्रांस में एक नई फैसिलिटी तैयार करेगी। कंपनी के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस फैसिलिटी के लिए कंपनी पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी।

विज्ञापन


दिशमान समूह के ग्लोबल चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हर्शिल दलाल ने बताया कि कंपनी की नई फैसिलिटी में व्यावसायिक उत्पादन जनवरी 2023 से शुरू हो जाएगा। इसमें दो उत्पादन लाइन होंगी। उन्होंने कहा कि फ्रांस में हमारी पहले ही एक छोटी फैसिलिटी है, अब हम वहां अपने काम का विस्तार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फ्रांस में हमारा जो मौजूदा प्लांट है उसके पास ही हम एक नई परियोजना की शुरुआत करेंगे। इसमें पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जाएगा। नया प्लांट, पुराने प्लांट से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर होगा। दलाल ने कहा कि धीरे-धीरे हम छोटे प्लांट का काम भी नए प्लांट में ले आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें