वित्त मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है। कि सूखे मेवे का व्यापार करने वाले व्यक्तियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई में आयकर विभाग ने दो करोड़ की ज्वैलरी और बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की है। इसके साथ ही इन व्यापरियों की 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की बेहिसाब कमाई का भी पता चला है।
जानकारी के मुताबिक, बीती 28 अक्तूबर को आयकर विभाग ने सूखे मेवों के व्यापारियों के जम्मू-कश्मीर और पंजाब में मौजूद ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। मंत्रालय की ओर से आज बताया गया कि तलाशी अभियान के दौरान 63 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी और 2 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही आयकर विभाग ने इन व्यक्तियों से संबंधित 14 बैंक लॉकरों पर भी रोक लगा दी गई है। वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि तलाशी अभियान में लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता चला है।