फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Q2 Results: सितंबर तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 13% बढ़कर 6800 करोड़ रुपये हुआ, एलआईसी का लाभ 50% घटा

Fri, 10 Nov 2023 06:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Q2 Results: कोल इंडिया के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष के लिए 15.25 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की है। कोयला कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड तारीख 21 नवंबर तय की है।
विज्ञापन
कोल इंडिया और एलआईसी के नतीजे। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोल इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत बढ़कर 6,800 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला कंपनी का परिचालन से समेकित राजस्व सालाना आधार पर लगभग 10% बढ़कर 32,776.41 करोड़ रुपये हो गया और यह पूर्व में लगाए गए अनुमान 31,838 करोड़ रुपये से भी ऊपर रहा।

15.25 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की सिफारिश

कोल इंडिया के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष के लिए 15.25 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की है। कोयला कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड तारीख 21 नवंबर तय की है। नतीजों के अनुसार ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन (ईबीआईटीडीए) से पहले आय के रूप में गणना किया जाने वाला परिचालन लाभ सालाना आधार पर 12% बढ़कर 8,137 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान ऑपरेटिंग मार्जिन 43 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 24.83 प्रतिशत हो गया। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल उत्पादन 157.43 मिलियन टन रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 139.23 करोड़ टन और एक तिमाही पहले 175.48 करोड़ टन था।

भारतीय जीवन बीमा निगम का मुनाफा 50% घटकर 7925 करोड़ रुपये हुआ

वहीं दूसरी ओर, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शुद्ध लाभ सितंबर 2023 में  समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक घटकर 7,925 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी की प्रीमियम से शुद्ध आय सालाना आधार पर करीब 19 प्रतिशत घटकर 1.07 लाख करोड़ रुपये रह गई।

विज्ञापन


सितंबर तिमाही में एलआईसी को शुद्ध कमीशन के रूप में 6,077 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, यह एक साल पहले 5,808 करोड़ रुपये था। सितंबर के अंत तक सॉल्वेंसी अनुपात 1.90 गुना रहा, जो एक साल पहले 1.88 गुना था। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) अनुपात 30 सितंबर तक 2.43 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 5.60 प्रतिशत और एक तिमाही पहले 2.48 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें